फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Onion Crisis in Haryana

हरियाणा में सस्ते प्याज के लिए अभी करना होगा और इंतजार, वजह- मेवात की मंडी से नहीं मिला

Wed, 11 Dec 2019 11:36 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 11 Dec 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Onion Crisis in Haryana
फाइल फोटो
हरियाणा में सस्ते दाम पर प्याज देने की योजना सिरे चढ़ती नहीं दिख रही है। सरकार मेवात मंडी से प्याज खरीदने का प्लान बना रही थी, लेकिन वहां भी प्याज का दाम 100 रुपये किलो पहुंच गया है। ऐसे में सस्ता प्याज देने का फार्मूला सिरे नहीं चढ़ पा रहा है। वर्तमान में हरियाणा की मंडियों में प्याज का दाम 100 रुपये ही चल रहा है।
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास का कहना है कि प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण केंद्र सरकार के आदेशों पर हरियाणा सरकार ने तीन हजार टन प्याज खरीदने का फैसला लिया था। मेवात की मंडी में 100 रुपए किलो प्याज मिलने के कारण अब फैसला टाल दिया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि हरियाणा में शहरी गरीबों को प्याज मुहैया कराने को लेकर पिछले दिनों केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव ने हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा और खाद्य आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास के साथ वीडियो बैठक की थी, जिसमें केंद्र सरकार ने प्याज खरीदने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उस समय प्याज के रेट को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ था, लेकिन अफसरों की ओर से यह माना गया था कि उन्हें थोक मंडी में 50 रुपये किलोग्राम के हिसाब से प्याज मिल सकती है। लिहाजा उसमें मामूली खर्च जोड़कर ग्राहकों को प्याज मुहैया कराने का तानाबाना तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed