फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One-way system for going to the High Court from today

Chandigarh News: हाईकोर्ट जाने के लिए वन-वे सिस्टम आज से

Fri, 19 Sep 2025 02:37 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
One-way system for going to the High Court from today
हाईकोर्ट जाने के लिए वन-वे सिस्टम आज से
विज्ञापन

रॉक गार्डन टर्न से हाईकोर्ट प्रवेश, ट्रायल सफल, वकीलों और जनता को मिलेगी जाम में राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में आने वाले वकीलों और जनता के लिए नया वन-वे सिस्टम शुक्रवार से पूरी तरह लागू होगा। इस मार्ग का ट्रायल सफल रहा है जिससे अब हाईकोर्ट जाने वाले वकील, स्टाफ और केस की सुनवाई के लिए आने वाले लोग रॉक गार्डन टर्न से प्रवेश करेंगे। वहीं, हाईकोर्ट के जजों को सेक्रेटेरिएट चौक से प्रवेश की अनुमति होगी। विधानसभा और सेक्रेटेरिएट जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जाएंगे।
हाईकोर्ट में रोजाना साढ़े 14 हजार वकील और करीब 15 हजार वाहन आते हैं जिससे पहले लंबा जाम लग जाता था और हाईकोर्ट तक पहुंचने में आधा से एक घंटा तक का समय लग जाता था। ट्रायल के दौरान मिली सफलता के बाद प्रशासन ने नया वन-वे सिस्टम शुक्रवार से लागू करने का निर्णय लिया है। डीएसपी ट्रैफिक राम गोपाल ने बताया कि रॉक गार्डन टर्न से हाईकोर्ट की सड़क को पूरी तरह खाली कर दिया गया है। पहले दोनों तरफ खड़े वाहनों के कारण जाम और बढ़ जाता था।
विज्ञापन


ट्रैफिक सुधार के लिए डीएसपी ने प्रशासन को सुझाव दिया है कि सेक्रेटेरिएट चौक और ओल्ड बैरिकेड चौक के बीच डिवाइडर बनाया जाए। इससे रॉन्ग साइड से वाहनों के निकलने का खतरा और जाम की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed