फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one thousand rupees pension to senior citizens

यहां के बुजुर्गों को अब एक हजार रुपए पेंश्ान

Tue, 07 Jan 2014 11:14 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jan 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
one thousand rupees pension to senior citizens
हरियाणा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि पिछले साढे़ आठ वर्षों के दौरान वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत 3.37 लाख से अधिक लाभपात्रों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनवरी, 2014 के लिए 13.32 लाख से अधिक पात्र व्यक्तियों को 1000 रुपये हर महीने की बढ़ी हुई वृद्धावस्था पेंशन देने पर 133.24 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी लाभार्थी 1000 रुपये वृद्धावस्था सम्मान भत्ता प्राप्त कर रहे हैं, जबकि वर्तमान राज्य सरकार के सत्ता में आने से पहले फरवरी, 2005 में यह भत्ता मात्र 300 रुपये प्रतिमास था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पेंशन बढ़ोतरी की घोषणा की गई और इसे लागू किया गया है। भुक्कल ने कहा कि इसी प्रकार सरकार द्वारा निशक्त व्यक्तियों और विधवाओं की पेंशन भी हर माह 300 से बढ़ाकर 1000 रुपये की गई।

लाभपात्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 5.70 लाख से अधिक विधवाएं 1000 रुपये की मासिक पेंशन प्राप्त कर रही हैं, जबकि फरवरी 2005 में 3.50 लाख लाभपात्रों को इसमें शामिल किया गया था।


निशक्त लाभपात्रों की संख्या भी 81,242 से बढ़कर 1.35 लाख से अधिक हो गई है और उन्हें फरवरी, 2005 में300 रुपये प्रतिमास मिल रही थी, इसके बदले में अब 1000 रुपये प्रतिमास की पेंशन मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed