फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one thousand policmen at Modi rally

मोदी की रैली पर नजर रखेंगे एक हजार पुलिसवाले

Mon, 18 Aug 2014 04:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Mon, 18 Aug 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
one thousand policmen at Modi rally

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैथल आगमन के चलते पिहोवा से कैथल व राजौंद की तरफ से आने वाले भारी वाहनों के चलने पर पाबंदी होगी।

विज्ञापन


केवल समारोह स्थल पर आने वाले लोगों के वाहनों को ही कैथल तक पहुंचने की अनुमति होगी। प्रशासन द्वारा विचार-विमर्श के बाद इन भारी वाहनों को व वैकल्पिक रूट आम जनता की सुविधा को देखते हुए दिया जाएगा। एडीजीपी मोहम्मद अखिल ने रविवार को पुलिस लाइन परिसर में सभाकक्ष में पुलिस अधिकारियों की बैठक कर समारोह के दिन कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों पर विचार-विमर्श किया गया।

मोहम्मद अखिल ने बताया कि पूरे समारोह स्थल को 48 सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें दो सेक्टर विशेष तौर पर महिलाओं के लिए बनाए गए हैं। हर सेक्टर में पुलिस बल के जवान तैनात किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए 12 आईपीएस अधिकारी, 24 डीएसपी तथा 1000 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।  
विज्ञापन


विभिन्न रूटों पर अलग से पार्किंग
समारोह के दिन आम जनता के लिए विभिन्न रूटों पर अलग से पार्किंग बनाई जाएगी तथा वीवीआईपी लोगों के लिए अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। आम जनता की सुविधा के लिए विभिन्न सेक्टरों में जाने के लिए मुख्य मार्ग से अलग रास्ते बनाए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक राजबीर देशवाल ने बताया कि वीवीआईपी के गुजरने के मार्गों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे। समारोह से एक दिन पहले सभी पुलिस अधिकारियों को अपनी ड्यूटी के बारे में विस्तार से बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैलीपैड, समारोह स्थल पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
डीसी एनके सोलंकी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। हैलीपैड तथा समारोह स्थल पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। हैलीपैड से समारोह स्थल तक जाने के लिए यातायात को व्यवस्थित करने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया की सुविधा के लिए पुलिस लाईन परिसर में प्रथम तल पर मीडिया सेंटर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed