फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One positive case of coronavirus each in Chandigarh-Mohali and Panchkula

कोरोना: चंडीगढ़ और मोहाली में एक-एक पॉजिटिव मिले, पंचकूला में जमाती संक्रमित, तीन लोग हुए ठीक

Mon, 20 Apr 2020 10:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली/नयागांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली/नयागांव Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Apr 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
One positive case of coronavirus each in Chandigarh-Mohali and Panchkula
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

कोरोना हॉटस्पॉट घोषित हो चुके चंडीगढ़ में सोमवार को जहां एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। वहीं, राहत की बात यह रही कि एक मरीज ठीक होकर घर लौट गया। चंडीगढ़ में अब तक कुल 27 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है जबकि इनमें से 14 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अच्छी खबर यह है कि पीजीआई में भर्ती एक भी मरीज आईसीयू में नहीं है। सभी 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर-18 में 82 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए पंचकूला के अल्केमिस्ट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। महिला के सैंपल जांच को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में भेजा गया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उस महिला का दूसरा घर पंचकूला के सेक्टर-12 में है। वहीं दूसरी ओर, सेक्टर-30 निवासी 23 वर्षीय युवक को स्वस्थ होने के बाद सोमवार को पीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया। यह युवक दुबई से लौटे शख्स के संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव हुआ था। इस युवक के साथ ही सेक्टर-30बी के सभी तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई के सभी डॉक्टरों समेत धनास के 15 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

पीजीआई के जिन छह डॉक्टरों को रविवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था, उन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यह सभी कुछ समय पहले नयागांव के 65 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आये थे। इस मरीज की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए पीजीआई के 36 स्टाफ को क्वारंटीन किया गया था। 

इसमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, सैनिटेशन अटेंडेंट और हॉस्पिटल अटेंडेंट शामिल थे। डॉक्टरों की रिपोर्ट तो निगेटिव आ गई है लेकिन मृत मरीज के संपर्क में आए अन्य नर्सिंग स्टाफ व अटेंडेंट्स की वास्तविक स्थिति की जानकारी अब तक नहीं दी जा रही है। उधर, धनास की कच्ची कालोनी के सभी 15 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये सभी धनास में रहने वाले पीजीआई के हेल्थ वर्कर के संपर्क में थे। 

वहीं सेक्टर-30 बी की 52 साल की महिला के संपर्क में आई उसकी 16 माह की पोती के संपर्क में आए दो और बच्चों के सोमवार को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। एक बच्चा 16 साल का और दूसरा 13 साल का है। इन दोनों को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशयिल्टी हॉस्पिटल सेक्टर-16 के आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया है।

पंचकूला में एक और जमाती में कोरोना की पुष्टि

 पंचकूला में सोमवार को एक और जमाती में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब तक सात जमातियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। पंचकूला में अब तक कोरोना के 18 केस सामने आ चुके हैं। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि सोमवार को पीजीआई से रिपोर्ट आने के बाद एक जमाती में कोरोना की पुष्टि हुई है। 

20 साल का युवक पिंजौर-नालागढ़ रोड पर बद्दी के पास नवांनगर गांव में रहता है। करीब 15 दिनों से वह वहीं क्वारंटीन सेंटर में था और उसके साथ एक युवक भी जमात के लिए हिमाचल के सिरमौर गया था, जिसकी दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कोरोना वायरस से ग्रस्त सभी जमाती राजस्थान के सीकर से आए थे। हालांकि सोमवार सुबह जिस जमाती की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, वह सीकर नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में पिछले महीने जमात से लौटा था। 

जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे सेक्टर- 6 के जनरल अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया है। इसके बाद वह कुछ दिन तक अपने परिवार के पास भी रहा। जब इसका पता चला तो डॉक्टरों ने इसे घर से बुलाकर क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कर दिया। जमातियों में अभी यह पहला केस है जो बाकी जमातियों से अलग आया है। इस युवक को भी ना तो बुखार था और ना ही गले में कोई दिक्कत। इसके अलावा उसे खांसी भी नहीं थी। 

पंचकूला में एक और जमाती में करोना की पुष्टि हुई है। सभी क्वारंटीन किए गए लोगों को अभी क्वारंटीन सेंटर से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। सभी के सैंपल दोबारा लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।  
- डॉक्टर जसजीत कौर, सीएमओ, सेक्टर-6 सिविल अस्पताल।

मोहाली: कोरोना को मात देकर दो घर लौटे, एक और पॉजिटिव आया सामने

कोरोना को मात देकर सोमवार को दो लोग अपने घर को लौटे। इनमें एक पुरुष व एक महिला है। इसी के साथ ही ठीक होने वालों की संख्या 8 हो गई है। इसी बीच एक नया कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आया है। आदर्श नगर के रहने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसका इलाज पीजीआई में चल रहा है। 

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 52 हो गई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 88 लोगों के रैपिड टेस्ट किए। सोमवार को जहां एक नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया, वहीं दो लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे। इन दोनों का इलाज ज्ञान सागर अस्पताल में चल रहा था। 

सेक्टर 68 के 65 वर्षीय पुरुष व सेक्टर 91 की 55 वर्षीय महिला का दो हफ्तों से इलाज चल रहा था। इन दोनों की दो रिपोर्ट निगेटिव आने पर सोमवार को इन्हें घर भेज दिया गया। एहतियात बरतते हुए फिलहाल दोनों को अगले 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। 

सोमवार को नयागांव के आदर्श नगर के रहने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस व्यक्ति का पीजीआई में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस व्यक्ति के संपर्क में आने वालों की तलाश कर रही है। सबसे बड़े हॉटस्पॉट गांव जवाहरपुर में सोमवार को राहत रही। जवाहरपुर में 38 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जिनमें से 37 का इलाज ज्ञानसागर अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक मरीज का इलाज पीजीआई में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संवेदनशील इलाकों में सोमवार को 88 लोगों का रैपिड टेस्ट किया। ये सभी लोग स्वस्थ पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed