{"_id":"6501c1e1fef70faadb0711a3","slug":"one-person-killed-and-six-injured-in-wild-boar-attack-in-moga-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga News: मोगा में जंगली सुअरों का आतंक, हमले में एक व्यक्ति को मार डाला, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga News: मोगा में जंगली सुअरों का आतंक, हमले में एक व्यक्ति को मार डाला, छह लोग घायल
Wed, 13 Sep 2023 07:41 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 13 Sep 2023 07:41 PM IST
सार
घायल महिला ने बताया की उनके गांव में जंगली सुअरों का आतंक है। मंगलवार को सुअरों ने पहले दूध लाते वक्त उन पर हमला किया और फिर घर में घुसकर पांच अन्य लोगों को घायल किया है। सुअरों के हमले में उनके देवर चमकौर सिंह की मौत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मोगा जिले के गांव अमीवाला में जंगली सुअरों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा 5-6 लोग घायल हैं। यहां गांवों में और खेतों में जंगली सूअर घूम रहे हैं। इस कारण लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव अमीवाला में जंगली सुअरों ने गांव में घुसकर चमकौर सिंह (55) पर हमला कर दिया। इस हमले में चमकौर सिंह की जान चली गई। वहीं दूध लेकर आ रही एक बुजुर्ग महिला को भी जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा घर में घुसकर भी सुअरों ने पांच अन्य लोगों को घायल किया है।
विज्ञापन
वहीं चमकौर सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घायल महिला ने बताया की उनके गांव में जंगली सुअरों का आतंक है। मंगलवार को सुअरों ने पहले दूध लाते वक्त उन पर हमला किया और फिर घर में घुसकर पांच अन्य लोगों को घायल किया है। सुअरों के हमले में उनके देवर चमकौर सिंह की मौत हुई है। यही नहीं उन्होंने बड़ी मुश्किल से बच्चों को सुअरों से बचाया।
विज्ञापन