फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One more tested positive for covid-19 in Sirsa of Haryana

शराब तस्करी में युवक को जेल, जमानत के चार दिन बाद मिला पॉजिटिव, पुलिसकर्मियों और बंदियों के सैंपल लिए

Tue, 26 May 2020 09:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 May 2020 09:40 PM IST
सार

  • संक्रमित युवक के संपर्क में आए 12 पुलिसकर्मी और सिरसा जेल के 10 बंदियों के लिए सैंपल
  • 21 मई को एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस ने किया था गिरफ्तार, 22 मई को मिली थी जमानत

विज्ञापन
One more tested positive for covid-19 in Sirsa of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सिरसा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। शराब तस्करी के आरोप में न्यायिक हिरासत के दौरान सिरसा जेल में रखा गया युवक सोमवार देर रात कोरोना संक्रमित मिला तो स्वास्थ्य विभाग और पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जमानत पर चल रहे बणी गांव निवासी संक्रमित युवक का यात्रा इतिहास खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन


इस बीच उसके संपर्क में आए 12 पुलिसकर्मियों और सिरसा जेल के 10 बंदियों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। बता दें कि जिले में नौ कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गांव बणी के गली नंबर 9, 10 और 11 को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इन तीन गलियों में 19 घर हैं। वहीं आसपास के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पिता ने थमाई थी हॉकी, जुनून ने बनाया दुनिया का सितारा, पढ़ें- दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह की अनसुनी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले के गांव बणी का रहने वाले युवक को कुछ ही दिन पहले पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। जहां उसका मेडिकल कर ऐलनाबाद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत के बाद 22 मई को घर भेज दिया था। सोमवार देर रात उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना पुलिस विभाग को दी और युवक के संपर्क में आए सभी पुलिसकर्मियों और जेल के बंदियों की सूची मांगी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने एक टीम सिरसा जेल में भेजी है जो युवक के संपर्क में आए बंदियों की जांच करेगी। विभाग ने युवक के छह परिजनों को आइसोलेट कर दिया है।

बंदियों और पुलिसकर्मियों के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने करीब 12 पुलिसकर्मियों और सिरसा जेल की बैरक में रहे 10 बंदियों की जानकारी जुटाई और उनके सैंपल लिए। युवक के संपर्क में आने वालों लोगों के सैंपल जांच को लैंब भेजे जाएंगे।

गांव में पांच टीमें 1753 घरों में करेगी सर्वे
जिले के गांव बणी में कोरोना संक्रमित युवक पाए जाने पर प्रशासन ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। गांव में स्वास्थ्य विभाग और आशा कार्यकर्ताओं की टीमों ने भी सर्वे शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने पांच टीमों का गठन किया है। जो गांव में 1753 घरों के 10 हजार लोगों का सर्वे करेंगी। टीम यह भी देखेगी कि किसी को राशन की जरूरत तो नहीं है और वहीं कोई बीमार तो नहीं है। 

बणी पंचायत घर के सामने चाय के ढाबे पर काम करता था संक्रमित

ऐलनाबाद से एसडीएम दिलबाग सिंह, डीएसपी जगदीश काजला, तहसीलदार जितेंद्र कुमार, एसएमओ नरेश साहरण, रानियां थाना प्रभारी साधुराम सहित अनेक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कर बणी के पंचकूला मोहल्ला के लोगों को घरों में क्वारंटीन कर दिया है। 

ऐलनाबाद के एसडीएम दिलबाग सिंह ने बताया कि बणी गांव का युवक जो राजस्थान की सीमा पर स्थित गांव सूरेवाला से अवैध शराब लेकर बणी इलाके में बेच रहा था, जिसके आधार पर रानियां पुलिस ने छापे मारकर शराब तस्करी के मामले में युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया था। युवक बणी के पंचायत घर के सामने चाय बनाने का काम करता है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन यह जानकारी जुटाने में लगा हुआ है कि युवक ने किस-किस को शराब बेची अथवा चाय पिलाई है। 
 
राजस्थान के सूरेवाला के लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित होने की आशंका 
रानियां स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. नरेश सहारण ने बताया कि रानियां हल्का क्षेत्र के अंतर्गत यह पहला केस है जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति पड़ोसी राज्य राजस्थान के सूरेवाला के लोगों के संपर्क में आया हुआ था। जहां पर कोरोना के काफी पॉजिटिव केस हैं। 

करीवाला चौकी के छह पुलिसकर्मी क्वारंटीन

रानियां थाना प्रभारी साधु राम ने बताया कि करीवाला चौकी इंचार्ज सहित छह पुलिस कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा पूरी पुलिस चौकी को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। थाना प्रभारी साधु राम ने बताया कि करीवाला चौकी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों का मेडिकल चेकअप करवाया जा रहा है, जो पॉजिटिव के संपर्क में आए।

वहीं डॉ. नरेश सहारण ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिले युवक के परिवार के 12 लोगों और दुकान पर काम करने वाले एक कर्मचारी को क्वारंटीन किया गया है और पूरे इलाका को बफर जोन घोषित करते हुए सभी लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी है और उनके सैंपल जांच को भिजवाए जा रहे हैं। 

चार दिन पूर्व गांव बणी निवासी व्यक्ति को पुलिस ने अवैध शराब के साथ काबू किया था। पुलिस द्वारा करवाए गए मेडिकल में कोरोना के लक्षण आरोपी में पाए गए थे। जांच में उक्त व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हो गई है। उसके परिजनों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। -डा. सुरेंद्र नैन, सीएमओ सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed