{"_id":"5e79009c8ebc3e6fa93b1533","slug":"one-more-person-found-positive-for-corona-virus-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कोरोना का एक और पॉजिटिव मिला, कुल संख्या हुई आठ, संदिग्ध अमेरिकी पीजीआई से भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कोरोना का एक और पॉजिटिव मिला, कुल संख्या हुई आठ, संदिग्ध अमेरिकी पीजीआई से भागा
Tue, 24 Mar 2020 12:03 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जीएमसीएच में भर्ती एक 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आने के बाद चंडीगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। वहीं, पीजीआई के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 51 वर्षीय अमेरिकी संदिग्ध मरीज अस्पताल से फरार हो गया। सूचना पर आईडीएसपी की टीम ने उसे पकड़कर सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच में भर्ती कराया। जहां से उसकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
वहीं, चंडीगढ़ निवासी एक 51 वर्षीय महिला और एक 33 वर्षीय पुरुष की ट्रेवल हिस्ट्री होने के कारण दोनों को जीएमएसएच में भर्ती कर जांच का नमूना लिया गया है। दोनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। उधर, एक अन्य पॉजिटिव मरीज के आइसोलेट किए गए तीन परिजनों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। जबकि मिस्र की यात्रा कर लौटी 72 साल की संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
महिला जीएमएसएच में भर्ती है। पीजीआई में भर्ती 36 साल के युवक की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। जीएमएसएच में भर्ती केरल से यात्रा कर लौटी 20 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। पंजाब और हरियाणा के एक-एक मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। चंडीगढ़ में अब तक 42 संदिग्ध मरीजों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीन मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन