{"_id":"5eb456b48ebc3e90a55e4aaa","slug":"one-more-death-in-panipat-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: दो दिन में कोरोना से दो की मौत, मरने के बाद 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: दो दिन में कोरोना से दो की मौत, मरने के बाद 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
Fri, 08 May 2020 01:39 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में कोरोना से एक और मौत हो गई है। गांव झट्टीपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत कोरोना से होने की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है। गुरुवार की रात युवक की जांच रिपोर्ट आई, जिसमे उसे कोरोना पॉजिटिव बताया गया। दो दिन में कोरोना से लगातार दो मौत से पानीपत में हड़कंप मच गया। जिसके चलते जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए 10 कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 06 मई को गांव झट्टीपुर में निवासी 28 वर्षीय युवक की तबीयत खराब होने पर रात एक बजे हॉस्पिटल लाया गया था। वह टीबी का मरीज था। उसमें कोरोना जैसे लक्षण दिख रहे थे। उसका सैंपल जांच को खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। बुधवार की रात ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
गुरुवार की देर रात आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। बुधवार को उसके शव को शवगृह में रखवाया गया था और गुरुवार को उसके मामा ने शव की शनाख्त की थी। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और जन सेवा दाल के सदस्यों ने पीपीई किट पहनकर नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया था।
विज्ञापन
मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और हाल में गांव झट्टीपुर में अकेला रहता था और मजदूरी करता था। इससे पहले 05 मई को दिल्ली से आए एक युवक की कोरोना मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह टीबी का मरीज था। गांव झट्टीपुर में युवक के आसपास रहने वालों की जांच की जा रही है।