{"_id":"679fd63f32ed04766e0c4f4b","slug":"one-lakh-rupees-extorted-in-the-name-of-recruitment-in-itbp-chandigarh-news-c-16-pkl1043-623918-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आईटीबीपी में भर्ती करवाने के नाम पर ऐंठे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आईटीबीपी में भर्ती करवाने के नाम पर ऐंठे एक लाख रुपये
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने हमीरपुर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर आईटीबीपी में भर्ती करवाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गांव बहलाना निवासी जसवंत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमीरपुर के गांव बैहरड़ निवासी परमानंद ने बताया कि उसके बेटे ने आईटीबीपी में भर्ती होने के लिए ग्राउंड टेस्ट क्लीयर किया था। उस समय बेटे की जान-पहचान चंडीगढ़ निवासी जसवंत सिंह के साथ हुई। आरोपी ने कहा कि वह उनके बेटे का टेस्ट क्लीयर करवा देगा। इसके लिए आरोपी ने पांच लाख की मांगी। एक लाख रुपये एडवांस और बाकी के चार लाख काम होने के बाद देने होंगे। आरोपी ने कहा कि अगर बेटे का काम नहीं हुआ उनके एक लाख रुपये वापस कर देगा। इसके बाद परमानंद ने आरोपी के बताए बैंक खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए लेकिन रुपये देने के बावजूद उनके बेटे का काम नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित ने पैसे वापस मांगे लेकिन आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद परमानंद ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।