{"_id":"626eec670bf7ac3a4072fd36","slug":"one-lakh-blown-away-by-snatching-debit-card-from-auto-rider-three-arrested-chandigarh-news-pkl4493453154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में सवार व्यक्ति से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में सवार व्यक्ति से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-52 स्थित कजहेड़ी चौक पर ऑटो सवार एक व्यक्ति से डेबिट कार्ड छीनकर खाते से एक लाख रुपये उड़ाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डेराबस्सी निवासी सुनील पासवान (23), मदन पासवान (21) और राहुल कुमार उर्फ बिट्टू (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने और कितने लोगों के साथ वारदातें की हैं।
बरेली (उत्तर प्रदेश) के नरखेड़ा निवासी छोटे लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह किसी काम से चंडीगढ़ आए थे। 27 अप्रैल को वापस बरेली जाने के लिए सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड से सेक्टर-17 बस स्टैंड के लिए ऑटो लेने पहुंचे। इस बीच तीन युवकों ने कहा कि उनको भी सेक्टर-17 बस अड्डे जाना है। इसके बाद चारो ऑटो में बैठ गए।
कजहेड़ी चौक पर पहुंचने के बाद तीनों आरोपी ऑटो चालक से किराए को लेकर बहस करने लगे। चालक ने कहा कि 300 रुपये लगेंगे जबकि आरोपी 200 रुपये देने को बोल रहे थे। ऑटो चालक ने चारों को कजहेड़ी चौक पर उतार दिया और चला गया। इसके बाद आरोपियों ने छोटे लाल के साथ मारपीट कर उनका मोबाइल, डेबिट कार्ड और 26 हजार रुपये छीन लिए और सेक्टर-52 पेट्रोल पंप के पास कच्चे रास्ते की तरफ भाग गए। पीड़ित ने राहगीर की मदद से वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुुरू की।
विज्ञापन
एटीएम से निकाले 40 हजार, 60 हजार के खरीदे तीन फोन खरीदे
सेक्टर-36 थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित ने डेबिट कार्ड पर पिन नंबर लिख रखा था। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने कजहेड़ी स्थित एक एटीएम से करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए और जीरकपुर स्थित एक दुकान से 60 हजार रुपये के तीन मोबाइल खरीद लिए। जसपाल सिंह ने बताया कि जब एटीएम कार्ड की ट्रांजेक्शन खंगाली गई तो पता चला कि आरोपियों ने जीरकपुर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर कार्ड से पैसे ट्रांसफर किए हैं। इसके बाद पुलिस जीरकपुर पहुंची और मोबाइल की लोकेशन ट्रेसकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।