फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one lac job recuritment at haryana next six month

6 माह में निकलेंगी एक लाख सरकारी नौकरियां

Fri, 13 Mar 2015 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Mar 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
one lac job recuritment at haryana next six month

हरियाणा के शिक्षा व संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास शर्मा ने विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन वीरवार को घोषणा की कि हरियाणा सरकार आने वाले छह महीनों में अध्यापकों, पुलिस व अन्य श्रेणियों के लगभग एक लाख पदों को भरने के लिए योजना चलाएगी।

विज्ञापन


शर्मा ने सदन को अवगत कराया कि पिछली सरकार ने वर्ष 2010 और 2013 में भर्ती किये गए 1058 अध्यापकों के अनुभव व विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ा व अनियमिताएं पाई गई थी और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने इन्हें हटाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय ने इन अध्यापकों की बायोमैट्रिक नमूने के मिलान के आदेश भी दिये थे, जो मेल नहीं खा रहे थे। रामबिलास शर्मा कांग्रेस के कुलदीप शर्मा व अन्य सदस्यों के सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


कांग्रेसी सदस्यों ने सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता में आते ही पुलिस की भरती रद्द कर दी, जिससे लिखित परीक्षा दे चुके सैकड़ों युवाओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया। शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में जल्दी ही भर्तियां खोलने की बात भी कही, लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने कहा कि जब प्रदेश में सारे भर्ती बोर्ड ही भंग हो चुके हैं तो नौकरियां कैसे दी जाएंगी। इस पर रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार एक लाख युवाओं को जल्द नौकरी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में उलझे रामबिलास और कुलदीप

one lac job recuritment at haryana next six month

बाबा रामदेव को ब्रांड एंबेसेडर बनाए जाने के मुद्दे पर सदन में चर्चा चल ही रही थी कि कुलदीप शर्मा ने अन्य कांग्रेस विधायकों से अलग बाबा को ब्रांड एंबेसेडर बनाए जाने पर अपनी सहमति जताई। इस पर अनिल विज ने व्यंग्य कसा कि कुछ कांग्रेस विधायक ऐतराज जता रहे हैं और आप सहमत हैं, कम से कम आपस में तो सहमति बना लें।

तभी रामबिलास शर्मा ने कुलदीप शर्मा के फैसले बदले जाने की पिछली घटनाओं का हवाला देते हुए अपनी बात कहनी शुरू की। इस पर नाराज कुलदीप शर्मा ने अपनी शैक्षिक योग्यता का जिक्र करते हुए कहा कि वे कितने समझदार और योग्य हैं, इसका पता उनकी शिक्षा से ही लग जाता है। इस पर सदन का माहौल कुछ गरम हो गया।

रामबिलास शर्मा ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कुलदीप शर्मा की कार्यप्रणाली पर गंभीर टिप्पणी की थी, जिससे इस सदन और पूरे हरियाणा का अपमान हुआ है। तब कुलदीप शर्मा ने आपत्ति जताते हुए रामबिलास से कहा कि क्या वे जानते हैं कि हाईकोर्ट के फैसले पर सदन में चर्चा नहीं हो सकती? रामबिलास इस पर तमतमा उठे। उन्होंने कहा कि वे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हैं और बड़े अच्छे अंकों से उन्होंने वकालत पास की है। उन्हें पता है कि वे क्या कह रहे हैं। मामला बढ़ता देख स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने दोनों सदस्यों को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed