{"_id":"65dedccc32cfc54fad0f69c9","slug":"one-died-in-accident-in-fatehabad-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: अहरवां में आमने-सामने भिड़े दो मोटरसाइकिल, टाइल मिस्त्री की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: अहरवां में आमने-सामने भिड़े दो मोटरसाइकिल, टाइल मिस्त्री की मौत, तीन घायल
Wed, 28 Feb 2024 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:42 PM IST
सार
घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां टाइल मिस्त्री 24 वर्षीय रतिया निवासी गगन को मृत घोषित कर दिया गया। दूध लेकर जा रहे युवक ढाणी ढाका निवासी पवन को अग्रोहा रेफर किया गया है। इसके अलावा घायल रतिया निवासी दीपक और सेवक सिंह का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
फतेहाबाद में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के गांव अहरवां में बुधवार सुबह मोटरसाइकिल आमने-सामने भिड़ गए। भिड़त में मोटरसाइकिल सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां टाइल मिस्त्री 24 वर्षीय रतिया निवासी गगन को मृत घोषित कर दिया गया। दूध लेकर जा रहे युवक ढाणी ढाका निवासी पवन को अग्रोहा रेफर किया गया है। इसके अलावा घायल रतिया निवासी दीपक और सेवक सिंह का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक रतिया निवासी गगन, दीपक और सेवक सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर रतिया से गांव बरोटा की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि गांव अहरवां के पास ढाणी ढाका निवासी पवन आ रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना दी। एंबुलेंस के जरिए घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर टाइल मिस्त्री गगन को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल सदर पुलिस को सूचना दी गई है। सदर फतेहाबाद पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन