फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One Died in Accident in Barnala

Barnala Accident: गलत दिशा से आ रहा ट्रक बाइक पर पलटा, मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत

Tue, 26 Mar 2024 04:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 04:48 PM IST
सार

नशे में धुत्त ट्रक चालक गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था। तभी हादसा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को ट्रक के नीचे से निकला और बरनाला के सिविल अस्पताल में भेजा। मृतक की पहचान बरनाला के गांव भट्ठल निवासी मनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
One Died in Accident in Barnala
बाइक पर पलटा ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरनाला में बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से मोगा अमृतसर हाईवे पर जाने के लिए हंडियाया कस्बे के पास बने पुल पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन


पुल पर जा रहे बाइक सवार के ऊपर ट्रक पलट जाने से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बरनाला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार, नशे में धुत्त ट्रक चालक गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था। तभी हादसा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को ट्रक के नीचे से निकला और बरनाला के सिविल अस्पताल में भेजा। मृतक की पहचान बरनाला के गांव भट्ठल निवासी मनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मोटरसाइकिल के ऊपर ट्रक गिरता नजर आ रहा है। 


जांच पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक जसपाल सिंह चला रहा था। जिसने एक मोटरसाइकिल चालक को बुरी तरह कुचल दिया था। उन्होंने बताया कि घटना नेशनल हाईवे पर हुई। मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। युवक ट्रक के नीचे दब गया था जिसे जेसीबी मशीन मंगाकर बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed