{"_id":"5e8a1bc18ebc3e76c77b5249","slug":"one-died-due-to-corona-in-chandigarh-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पीजीआई में कोरोना से एक की मौत, मधुमेह और दमे से भी पीड़ित था मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ पीजीआई में कोरोना से एक की मौत, मधुमेह और दमे से भी पीड़ित था मरीज
Sun, 05 Apr 2020 11:26 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 05 Apr 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चड़ीगढ़ पीजीआई में कोरोना वायरस से रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। जानकारी के मुताबिक मरने वाला व्यक्ति हरियाणा के करनाल के एक गांव का रहने वाला था। व्यक्ति की आयु 58 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
करनाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार ने फोन पर बताया कि व्यक्ति की जांच में दो अप्रैल को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। वह पहले से ही मधुमेह और दमे से पीड़ित था।
विज्ञापन
मृतक के कुछ परिजनों को करनाल स्थित कल्पना चावला चिकित्सा महाविद्यालय क्वारंटीन में रखा गया है। कुमार ने कहा कि मृतक के तीन परिजनों की जांच नकारात्मक आई है जबकि नौ अन्य की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन