{"_id":"62af69de315d045e6200970e","slug":"one-death-and-102-tested-positive-for-covid-19-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: पंजाब में एक संक्रमित की मौत, 102 नए मरीज मिले, नौ दिन में बढ़े 331 सक्रिय मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: पंजाब में एक संक्रमित की मौत, 102 नए मरीज मिले, नौ दिन में बढ़े 331 सक्रिय मामले
Sun, 19 Jun 2022 11:57 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:57 PM IST
सार
पंजाब में सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 11 जून से अब एक्टिव केसों की संख्या 235 से 566 पहुंच गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रविवार को 24 घंटे के दौरान लुधियाना जिले में एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। वहीं, 102 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर बढ़कर 0.99 प्रतिशत पहुंच गई है। मोहाली और लुधियाना जिले में हालात ज्यादा खराब बने हुए हैं। दोनों जिलों में 60 नए मरीज मिले हैं। मोहाली की संक्रमण दर 10.65 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल मिले 102 नए कोरोना संक्रमितों में सबसे अधिक लुधियाना और मोहाली के मरीज हैं। इन जिलों में क्रमश: 15-45 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं बठिंडा में 7, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में 6-6, होशियारपुर सहित 5 जिलों में 3-3, मोगा, रोपड़ में 2-2, फाजिल्का, कपूरथला और संगरूर में 1-1 नए मरीज मिले हैं। अप्रैल से अब तक की बात करें तो सूबे में 2230 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 1728 लोग स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो चुके हैं। 13 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
नौ दिन में बढ़े 331 एक्टिव केस
पंजाब में सबसे चिंताजनक बात यह है कि यहां तेजी से एक्टिव केसों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 11 जून से अब एक्टिव केसों की संख्या 235 से 566 पहुंच गई है। 11 जून को इन केसों की संख्या 235 दर्ज की गई थी। 9 दिन में राज्य में 331 एक्टिव केसों की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
- दिनांक संक्रमित एक्टिव केस संक्रमण दर
- 19 जून 102 566 0.99 प्रतिशत
- 18 जून 92 513 0.82 प्रतिशत
- 17 जून 104 485 1.05 प्रतिशत
- 16 जून 92 430 1.03 प्रतिशत
- 15 जून 74 370 1.04 प्रतिशत
- 14 जून 61 339 0.73 प्रतिशत
- 13 जून 60 299 0.88 प्रतिशत
- 12 जून 43 264 0.42 प्रतिशत
- 11 जून 65 235 0.64 प्रतिशत