{"_id":"5f2edbae8ebc3e3cd7202f38","slug":"one-dead-in-chandigarh-52-new-corona-infected-chandigarh-news-pkl384080870","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी में नहीं थम रहा कोरोना, दो संक्रमितों की मौत, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 216 नए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी में नहीं थम रहा कोरोना, दो संक्रमितों की मौत, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 216 नए पॉजिटिव
Sat, 08 Aug 2020 10:36 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
ट्राइसिटी में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्राइसिटी में जहां दो बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया तो वहीं एक दिन में सर्वाधिक 216 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें चंडीगढ़ में 52, मोहाली में 95 और पंचकूला में 69 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एक और मौत के साथ शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 24 हो गई है। दो दिन में चार बुजुर्गों की कोरोना से मौत के बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को सेक्टर-45 की 60 साल की कोरोना पॉजिटिव वृद्धा की जीएमसीएच-32 में इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्धा मधुमेह की मरीज थीं। बता दें कि शहर में अब तक 1426 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं जबकि 872 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि अभी 78 संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
शनिवार को शहर मिले 52 कोरोना संक्रमित मरीजों में से कुछ दिनों पहले बिहार से लौटा 12 वर्षीय बच्चा, पंजाब मिनी सचिवालय में कार्यरत सेक्टर-38 निवासी 58 वर्षीय पुरुष, मौलीजागरां निवासी 66 साल की कैंसर पीड़िता वृद्धा, जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 अस्पताल के 7 नर्सिंग स्टाफ और हेल्थ वर्कर कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 52 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। शहर में कोरोना संक्रमित मिले 53 मरीजों के संपर्क में आए 78 संदिग्ध मरीजों के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट रविवार दोपहर तक आएगी। शहर में अभी तक 17,067 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 15,560 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
विज्ञापन
पंचकूला: आईटीबीपी के 17 जवानों समेत 69 लोग मिले संक्रमित
आईटीबीपी के 17 जवानों समेत जिले में शनिवार को 69 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि रायपुररानी से 8, सेक्टर -9 से 8, पिंजौर से 9, अभयपुर से दो, सेक्टर-12ए से दो, सेक्टर-15 से दो, सेक्टर -25 से दो मामले सामने आए हैं। वहीं सेक्टर -2, एमडीसी -4, 5, सेक्टर-8, कालका, सेक्टर-16, सेक्टर-4, सेक्टर-17 राजीव कालोनी, सेक्टर-20, सकेतड़ी, खंगेसरा, व हंगोला से एक एक केस सामने आए हैं। इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।