फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One dead from Corona, 67 new infected found

कोरोना वायरस : चंडीगढ़ में 67 मोहाली में 81 और पंचकूला में 36 पॉजिटिव मिले

Sun, 01 Nov 2020 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला/मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 01 Nov 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
One dead from Corona, 67 new infected found
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

चंडीगढ़ में शनिवार को कोरोना के 67 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं, सेक्टर-46 निवासी 39 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। नए संक्रमितों में मनीमाजरा में पांच, धनास में दो, पीजीआई कैंपस में दो, बहलाना में पांच, सेक्टर 56 में चार, सेक्टर 40 में तीन, सेक्टर 14, 16 व 23 में भी दो-दो लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


बुड़ैल, खुड्डा लाहौरा, मलोया, किशनगढ़ में भी केस मिले हैं। वहीं. 82 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया। कोरोना से अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी है और 14418 पॉजिटिव केस आ चुके हैं।
विज्ञापन


मोटर मार्केट में मैकेनिकों का कोरोना टेस्ट
मनीमाजरा के भीड़भाड़ वाले इलाके मोटर मार्केट में काम करने वाले मैकेनिकों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। शुक्रवार को सिविल अस्पताल मनीमाजरा के डॉक्टरों की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मोटर मार्केट में कैंप लगाकर लोगों की जांच की। कैंप में 96 मैकेनिकों का कोरोना टेस्ट किया गया। एएसआई कुलदीप सिंह टीम के साथ मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल टीमें आज यहां रहेंगी 
कोविड-19 के लिए रविवार को मोबाइल टीमें कई जगह जाएंगी। आजाद मार्केट सेक्टर 20,  कम्युनिटी सेंटर, ठाकुरद्वारा कम्युनिटी सेंटर मनीमाजरा, सेक्टर 46 मंदिर, पुलिस अस्पताल सेक्टर 26  आदि क्षेत्रों में जाएंगी।
 

चंडीगढ़: सेक्टर 8 और मनीमाजरा में कोरोना टेस्ट के कैंप

स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर भाजपा कोरोना के मुफ्त टेस्ट के लिए कैंप लगाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी मेडिकल सेल के संयोजक प्रिंस भंडुला ने बताया कि रविवार को सुबह 10 से एक बजे तक सेक्टर 8 कम्युनिटी सेंटर में पार्षद महेशइंदर सिद्धू की देखरेख में कैंप लगेगा। रविवार को ही मनीमाजरा के कम्युनिटी सेंटर में डिप्टी मेयर जगतार ढिल्लों की देखरेख में कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। यहां पर कोई भी आकर टेस्ट करवा सकता है। उन्होंने कहा कि त्योहार के मौके पर ढील नहीं बरतनी चाहिए। 

पंचकूला में 36 नए संक्रमित मिले 
पंचकूला में शनिवार को कोरोना के 36 नए मामले पाए गए हैं। पंचकूला में रिकवरी रेट 95.5 फीसदी हो चुका है। अब तक 113 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में रिकवरी रेट 96 फीसदी तक पहुंच गया था। 

रिकवरी रेट में औसतन 0.5 फीसदी तक की गिरावट आई है। कालका में तीन, एमडीसी-4 में एक, एमडीसी-5 में एक, पिंजौर में दो, सेक्टर-11 में दो, सेक्टर-15 में दो, सेक्टर-20 में दो, सेक्टर-26 में तीन, सेक्टर-6 में तीन, सेक्टर-7 में चार, सेक्टर-8 में दो, सेक्टर-9 मे एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित सेक्टर-7 में मिले हैं। 

मोहाली में 81 संक्रमित पाए गए
मोहाली में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 81 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि, शनिवार को 32 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर लौटे हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 574 रह गई है। जिले में कोरोना को मात देकर तंदुरुस्त होने वाले मरीजों की संख्या 11568 हो गई है।

डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि कोविड के 574 मरीज शेष रह गए हैं। अब तक 12379 मरीज सामने आए हैं, जबकि 237 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को सबसे ज्यादा 41 मामले मोहाली शहर से सामने आए। वहीं, खरड़ से 22, डेराबस्सी से 11, ढकोली में 5 व लालड़ू में 2 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed