फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One City One Pass review meeting, launch date may be extended once again

Chandigarh News: वन सिटी वन पास की समीक्षा बैठक, एक बार फिर बढ़ सकता है लॉन्च का दिन

Tue, 20 Jan 2026 03:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
One City One Pass review meeting, launch date may be extended once again
चंडीगढ़। शहर में पार्किंग व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने “वन सिटी वन पास” परियोजना की तैयारियों को तेज कर दिया है। सोमवार को नगर निगम आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में इस सिस्टम को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। शुरुआत में 23 जनवरी से पार्किंग पास शुरू होने की योजना थी, लेकिन एक बार फिर तारीख बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

बैठक में तकनीकी साझेदार बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि यह पहल “वन सिटी वन पास” चंडीगढ़ पार्किंग के विजन के अनुरूप है। इसके तहत एक ही डिजिटल पास से शहर के सभी चिन्हित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा किया जा सकेगा, जिससे अलग-अलग पास लेने की जरूरत समाप्त होगी और समय की बचत होगी।
विज्ञापन

बैठक में बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम को पोर्टल को और अधिक नागरिक-उन्मुख, सुरक्षित तथा मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए गए। बैंक को निर्देश दिए गए कि ये सुधार जल्द से जल्द लागू किए जाएं। अब शहरवासियों को “वन पास” की प्रतीक्षा है, लेकिन लॉन्च की नई तारीख तय होने तक इंतजार बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed