फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One bedroom flats will not be built in IT park

आईटी पार्क में नहीं बनेंगे वन बेडरूम फ्लैट्स

Thu, 05 Dec 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
One bedroom flats will not be built in IT park
चंडीगढ़। हाउसिंग बोर्ड की सभी स्कीमों में वन बेडरूम फ्लैट की मांग काफी कम है। सेक्टर-53 में बनने वाले फ्लैट के लिए किए जा रहे डिमांड सर्वे में भी लोग वन बेडरूम फ्लैट को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। इसलिए हाउसिंग बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि आईटी पार्क में बनने वाले फ्लैट में वन बेडरूम के फ्लैट नहीं होंगे।
विज्ञापन

सीएचबी को सेक्टर-53 हाउसिंग स्कीम के डिमांड सर्वे में अभी तक पांच लोगों ने ही वन बेडरूम फ्लैट लेने की इच्छा जताई है, जबकि अन्य कैटेगरी के लिए अच्छे आवेदन आए हैं। अब आईटी पार्क में सिर्फ ईडब्ल्यूएस, दो, तीन और चार बेडरूम फ्लैट ही बनेंगे। बोर्ड ने आईटी पार्क में 1100 फ्लैट का निर्माण करना है, जिसके लिए बोर्ड को यूटी के चीफ आर्किटेक्ट विभाग ने जोनिंग प्लान जारी कर दिया है। इनका डिजाइन भी लगभग तय हो गया है। सूत्रों के अनुसार अगले 10 दिनों में डिजाइन को फाइनल कर लिया जाएगा। बोर्ड के पास आईटी पार्क में 123 एकड़ भूमि है, जिसमें 20 साइट पर डेवलपमेंट की जानी है। बोर्ड ने दो साइट पर 1100 फ्लैट का निर्माण करना है, जबकि बाकी की 18 साइट प्राइवेट बिल्डरों को डेवलपमेंट के लिए देनी है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में बोर्ड को पार्श्वनाथ डेवलपर्स से 123 एकड़ भूमि वापस मिली थी, जिसके बाद से ही बोर्ड इसकी डेवलपमेंट के लिए लगा हुआ है। वहीं, हाउसिंग बोर्ड की सेक्टर-53 की हाउसिंग स्कीम में ईडब्ल्यूएस के 80, वन रूम के 120, टू बेडरूम के 100 और थ्री बेडरूम के 192 फ्लैट तैयार किए जाएंगे। नये रेट के तहत ईडब्ल्यूएस को छोड़कर बाकी सभी कैटेगरी के फ्लैट के कीमत में कमी आई है। जिस एचआईजी फ्लैट की कीमत बोर्ड ने करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये थी, वह अब 1 करोड़ 63 हजार रुपये में पड़ेगा। इसी तरह टू बेडरुम फ्लैट की कीमत अब 1 करोड़ 47 लाख रुपये की जगह 1 करोड़ 36 लाख रुपये हो गई है। वन बेडरूम फ्लैट की कीमत करीब 95 लाख रुपये की जगह 90 लाख रुपये हो गई है। ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कीमत पहले की तरह 50 लाख रुपये ही होगी। वहीं तीनों कैटेगरी की डिपॉजिट राशि में भी एक-एक लाख रुपये की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed