{"_id":"62d5c7da2844587a83052544","slug":"on-the-first-day-in-the-special-session-1019-got-precaution-dose-chandigarh-news-pkl4569768199","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सत्र में पहले दिन 1019 ने लगवाया प्रिकॉशन डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सत्र में पहले दिन 1019 ने लगवाया प्रिकॉशन डोज
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण के प्रिकॉशन डोज अभियान में सोमवार से दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू किया गया। पहले दिन 1019 लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवाया। विशेष सत्र का आयोजन शहर के विभिन्न संस्थानों, रेलवे स्टेशन, स्कूल, मंदिर, सेक्टर-9 हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-6 यूटी गेस्ट हाउस में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को टीका लगाया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पास टीकाकरण शिविर आयोजित कराने के लिए छह संस्थानों ने एडवांस बुकिंग कराई। मंगलवार को प्रेस क्लब में विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।
गौरतलब है कि कोरोना टीकाकरण अभियान में पहली खुराक 129.02 प्रतिशत, दूसरी खुराक 108.07 प्रतिशत और प्रिकॉशन डोज 7.03 प्रतिशत लोगों को लगाई जा चुकी है जबकि 12 से 14 साल के 76.02 प्रतिशत बच्चों को पहली और 44.85 प्रतिशत को दूसरी खुराक लगाई गई है। वहीं 15 से 18 साल के 102.80 प्रतिशत बच्चों ने पहली और 70.45 प्रतिशत ने दूसरी खुराक लगवाई है।
यहां जारी रहेगा सत्र
पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16, सिविल अस्पताल-45, 22, 45 और मनीमाजरा के साथ ही सेक्टर 42 के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर।
कोट
जनता से अपील है कि प्रिकॉशन डोज के अभियान में वे सहयोग करें और जल्द से जल्द टीका लगवाकर खुद को सुरक्षित कर लें। याद रखें जब तक एक भी व्यक्ति टीके के सुरक्षा चक्र से बाहर है तब तक संक्रमण का खतरा बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
-डॉ. मंजीत सिंह, राज्य टीकाकरण अधिकारी