{"_id":"5d8fccca8ebc3e012e1f43e6","slug":"on-october-1-it-will-rain-in-12-districts-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः चार तक आते-जाते रहेंगे बादल, एक को 12 जिलों में बरसेंगे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः चार तक आते-जाते रहेंगे बादल, एक को 12 जिलों में बरसेंगे बदरा
Sun, 29 Sep 2019 02:42 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदा होने से पहले मानसून हरियाणा में नवरात्र तक सक्रिय रहकर मौसम में बदलाव ला सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 29 सितंबर से चार अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन
हरियाणा के उत्तरी और दक्षिणी-पश्चिमी इलाकों में एक अक्तूबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट के साथ ही सर्द मौसम की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला, अंबाला, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम तो करनाल में दो और रोहतक में एक डिग्री कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया, वहीं रोहतक में 30.9 डिग्री और करनाल में 31.0 डिग्री। बादलवाही जारी से रहने से भी कई शहरों में तापमान गिर गया। हालांकि इस सीजन में अब तक 43 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। फिर भी राहत की बात यह है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में चक्रवाती गतिविधियों के चलते मानसून एक बार सक्रिय हुआ है। उसकी सक्रियता नवरात्र तक बनी रह सकती है। उसके बाद मानसून के विदा होने की उम्मीद है।
एचएयू के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 05 अक्तूबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे। 29 सितंबर व दो से चार अक्तूबर के बीच प्रदेश में कहीं-कहीं हवाओं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभव है।
शनिवार को कहां कितनी बारिश (एमएम में)
पंचकूला-20.6
अंबाला-12.2
कुरुक्षेत्र-3.3
यमुनानगर-1.1
सोमवार को यहां हो सकती है बारिश
चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी