फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On November 15, people of Sector-52 and 56 will get a new house in Maloya

15 नवंबर को सेक्टर-52 और 56 के लोगों को मलोया में मिलेगा नया घर

Sat, 24 Oct 2020 04:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
On November 15, people of Sector-52 and 56 will get a new house in Maloya
चंडीगढ़। दिवाली के एक दिन बाद 15 नवंबर से सेक्टर-52 और 56 के टीन शेड कॉलोनी में रहने वाले लोगों को मलोया में फ्लैट्स की चाबी मिलनी शुरू हो जाएगी। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) इसके लिए 26 अक्तूबर से सेक्टर-9 स्थित अपने कार्यालय में शिविर लगाएगा। इस दौरान लोगों के सभी दस्तावेजों आदि की जांच कर उन्हें मकानों की चाबी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

सीएचबी के अनुसार 26 अक्तूबर से मकान देने की प्रक्रिया शुरू होगी। हाउसिंग बोर्ड परिसर में शिविर लगाया जाएगा। मकान देने के लिए 6 काउंटर बनाए जाएंगे। सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक लोगों को अलग-अलग समय पर बुलाकर उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। सीएचबी ने तय किया है कि तीन नोटरी और तीन स्टांप वेंडर भी शिविर में मौजूद रहेंगे, ताकि अटेस्टेड कराने के लिए लोगों को इधर-उधर भागना न पड़े। प्री-फैब शेड में रहने वाले लोगों को एक-दो दिन पहले फॉर्म मिल जाएंगे, इसकी प्रक्रिया 24 अक्तूबर से ही शुरू हो जाएगी। जिन लोगों को मकान मिलना है, उनसे 4000 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर लिए जाएंगे। इसमें से 3000 रुपये एक महीने का किराया और 500-500 रुपये बिजली और पानी के कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी के तौर पर लिए जाएंगे। कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ के जरिए मकान आवंटित किए जाएंगे। मकान आवंदन के बाद सेक्टर-52 और 56 की कॉलोनी को तोड़ दिया जाएगा। लोगों को नए मकान में जाने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स योजना के तहत चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-52 और सेक्टर-56 के टीन शेड में रहने वाले 1761 परिवारों को मलोया में स्मॉल फ्लैट्स देने जा रहा है। लोगों को मलोया के इन फ्लैट्स में रहने के लिए हर महीने 3000 रुपये किराये के तौर पर चुकाने होंगे। बिजली और पानी का बिल अलग से चुकाना होगा। करार के अनुसार यह मकान 25 साल के लिए दिए जाएंगे। समय-समय पर किराये की राशि को 8 प्रतिशत बढ़ाया भी जाएगा।
विज्ञापन

----लाभार्थियों की नई सूची सीएचबी ने अपनी वेबसाइट पर की अपलोड---
बीते दिनों चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-52 और 56 के उन लोगों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड की थी, जिन्हें मकान मिलने वाले हैं। इसके बाद बोर्ड ने कहा था कि अगर सूची में शामिल किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति है तो वह 22 अक्तूबर से पहले सीएचबी परिसर में जाकर लिखित में आपत्ति दे सकते हैं। हाउसिंग बोर्ड के पास कुल 405 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इनमें से ज्यादातर आपत्तियां गलत नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर को लेकर है, जिसे ठीक करने के बाद नई सूची चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। वहीं, बोर्ड की तरफ से 103 आपत्तियों को प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी के पास भेजा गया, जिसमें से 9 को खारिज कर दिया गया, जबकि 94 आपत्तियों को विचार के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed