नियमों की अनदेखी करने वालों को सबक, 45 लाइसेंस हुए सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को भी 45 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 30 चालान ड्रंकन ड्राइव के हैं। अन्य ओवर स्पीड, रेड लाइट जंप और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों के थे। अदालत ने इन पर 500 से 2000 रुपये तक जुर्माना भी लगाया है।
पहली जनवरी के बाद से अब तक 250 के करीब लोगों के ड्राइविंग तीन महीनों के लिए लाइसेंस सस्पेंड हो चुके हैं। अब भी रोजाना दर्जनभर केस लाइसेंस सस्पेंड के आ रहे हैं।
विजिलेंस टीम ढीली पड़ी तो सक्रिय हुए एजेंट
बीते दिनों एक ही दिन में 100 के करीब लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड हुए थे। इनमें रेड लाइट जंप के सबसे अधिक चालान थे, जिनमें ऑटो चालक सबसे अधिक थे।
विजिलेंस टीम ढीली पड़ी तो सक्रिय हुए एजेंट
ट्रैफिक चालान भुगतने आने वालों से जमकर लूट खसोट करने वाले एजेंट कोर्ट परिसर में विजिलेंस टीम बैठाने के बाद से गायब हो गए थे। लेकिन, धीरे-धीरे वह फिर से सक्रिय होने लगे हैं।
एजेंटों की मनमानी और लोगों से मनमाने दाम वसूलने की बात समाचार पत्रों में आने के बाद सेशन जज ने ट्रैफिक चालान कोर्ट का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने वहां और कोर्ट परिसर में विशेष रूप से विजिलेंस टीम की तैनाती करवाई थी।
इसके बाद से सभी एजेंट अंडरग्राउंड हो गए थे। 26 जनवरी के कारण विजिलेंस टीम के अन्य जगह व्यस्त होने के बाद से फिर से एजेंट सक्रिय होने लगे हैं।