फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   On boycott of PU teacher evaluation, academic session may start late

पीयू के शिक्षक मूल्यांकन के बहिष्कार पर, देरी से शुरू हो सकता है शैक्षिक सत्र

Mon, 19 Jul 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
On boycott of PU teacher evaluation, academic session may start late
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के शिक्षकों का मूल्यांकन बहिष्कार जारी है। सेमेस्टर परीक्षाओं की कॉपियां अगस्त व सितंबर माह में चेक होंगी और फिर परिणाम आएगा। ऐसे में नया शैक्षिक सत्र देरी से शुरू होने की संभावनाएं हैं। हालांकि पीयू दावा कर रही है कि कॉपियां जल्द चेक करवाकर परिणाम जारी किया जाएगा और शैक्षिक सत्र समय से शुरू किया जाएगा। वहीं शिक्षकों ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की कॉपियों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीयू समेत पंजाब के कॉलेजों के शिक्षक कई दिन से मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे हैं। उनकी मांग है कि छठे वेतनमान का लाभ यूजीसी स्केल के मुताबिक दिया जाए। शिक्षकों ने 15 दिन में उनकी मांग पर कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन अब तक सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए। जानकारों का कहना है कि यह मूल्यांकन बहिष्कार कई दिन और चल सकता है। ऐसे में छात्रों की परीक्षा की कॉपियां चेक नहीं हो सकेंगी। जब परिणाम ही सामने नहीं आएंगे, तो छात्र दाखिला कहां पर लेंगे। छात्रों को भी चिंता सता रही है। हालांकि पीयू विकल्प तलाश रही है कि कॉपियां की जांच कैसे हो सकती है और कैसे शिक्षकों को मनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed