फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OMG! Strange Dowry in Marriage in Haryana Village

अनोखा दहेज और गजब की ‘मुंह दिखाई’ रस्म

Fri, 28 Nov 2014 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 28 Nov 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
OMG! Strange Dowry in Marriage in Haryana Village

आगामी पांच दिसंबर को भिवानी में एक नई रीत की बुनियाद रखी जाएगी। इस दिन एक ऐसी अनोखी शादी होगी जो समाज को स्वच्छता का संदेश देगी।

विज्ञापन


अपनी शादी में नव वधू शगुन में लगभग 22 लाख कीमत की ‘रोड वैक्यूम मशीन’ (सड़क सफाई मशीन) लेकर आएगी। शादी के अगले दिन नवदंपति मशीन से एक महीने शहर की सफाई करेंगे।

नई नवेली बहू की ‘मुंह दिखाई’ रस्म में भी ऐसी एक और मशीन वर पक्ष की ओर से भी दी जाएगी। अपनी शादी के माध्यम से समाज को स्वच्छता का संदेश देने वाले शहर के सन्नी पानू फैशन डिजाइनर हैं।
विज्ञापन


सन्नी हिसार की फैशन डिजाइनर कविता संग अगले महीने की पांच तारीख को परिणय सूत्र में बंधेंगे। दोनों हिसार के गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर हैं और साथ-साथ पीएचडी कर रहे हैं। दोनों ने एक साथ बीटेक व एमटेक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिया जा चुका है ऑर्डर

OMG! Strange Dowry in Marriage in Haryana Village

यह आइडिया सन्नी के पिता संपूर्ण सिंह का है। 57 साल की उम्र में भी छात्र नेता के तौर पर जाने जाने वाले संपूर्ण सिंह बताते हैं कि दहेज लेने से मना करने के बाद वधू पक्ष से इस आइडिया पर चर्चा हुई।

वधू पक्ष ने फौरन रोड वैक्यूम मशीन के लिए हां कर दी। दोनों मशीनों की खरीद के लिए आर्डर दे दिया जा चुका है। दोनों परिवार इस शादी के माध्यम से स्वच्छता का संदेश समाज को देना चाहते हैं।

कविता के पिता व जाट कॉलेज हिसार के प्राचार्य डॉ. इंदर सिंह लाख्लान ने बताया कि यह आइडिया संपूर्ण सिंह का है। मुझे उनका आइडिया पसंद आया और फौरन हां कर दी। कविता भी खुश है।

लावारिस पशुओं को दी जाएगी रिसेप्शन की दावत

OMG! Strange Dowry in Marriage in Haryana Village

वर-वधू पक्ष ने इस अनूठी शादी के माध्यम से एक और संदेश देने का प्रयास किया है। इस शादी की रिसेप्शन तो होगी, लेकिन इसमें किसी आदमी को निमंत्रण नहीं दिया गया है। बल्कि, लावारिस पशुओं को बुलाया जाएगा।

शादी से अगले दिन यानी छह दिसंबर को पतराम गेट स्थित गोशाला में शहर के सभी लावारिस पशुओं को एकत्र किया जाएगा। इन पशुओं को गुड, चना, बाजरे व गेहूं से तैयार किया गया हलवा परोसा जाएगा।

दूल्हे के पिता संपूर्ण सिंह का कहना है कि रिसेप्शन के माध्यम से यही संदेश देना चाहते हैं कि पशुओं को जूठन नहीं सूचन खिलाओ।

दुल्हन के पिता डॉ. लाख्लान का मानना है कि शादी समारोह ने आजकल रैली का रूप ले लिया है। खाने की बर्बादी का रोकना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed