omg! इस कुत्ते की कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर कार की कीमत लाखों रुपये और दूसरी ओर अकिता नस्ल के डॉग ‘डे ड्रीम ड्रयू’ की कीमत साढ़े चार लाख रुपये। हरियाणा के अंबाला सिटी के कर्ण पैलेस में रविवार को आयोजित डॉग शो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब इस नस्ल के डॉग की कीमत के बारे में इसके मालिक ने बताया। इस डॉग ने लोगों को खूब ध्यान खींचा। हर कोई इस डॉग की खूबियां जानने में जुटा रहा।
इस डॉग के मालिक कंवरजीत सिंह निवासी गांव जड़ौत ने बताया कि यह डॉग सुरक्षा के लिए बेहतरीन है। यह अपने से बड़े जानवर से भी भिड़ जाता है। उन्होंने बताया कि यदि इसे अच्छी तरह से ट्रेंड किया जाए, तो यह डॉग सुरक्षा के लिहाज से परिवार के लिए काफी अच्छा है। किसी भी चैलेंज के लिए यह तैयार रहता है और मालिक का इशारा पाते ही अपना काम कर जाता है।
इसी कारण से इस नस्ल के ट्रेंड डॉग की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपए है, जबकि इसके बच्चे की कीमत भी लगभग सवा लाख रुपए है।
यूएसए से इंपोर्ट है डे ड्रीम ड्रयू
अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर खिताब हासिल करने वाले डॉग डे ड्रीम ड्रयू के मालिक कंवरजीत सिंह ने बताया कि अकिता नस्ल के इस कुत्ते को यूएसए से इंपोर्ट किया गया है।
उनकी मानें तो इस ब्राउन एंड वाइट डॉग के बच्चे की कीमत करीब सवा लाख रुपये है। इंडियन रेट के मुताबिक अगर आंकी जाए तो उनके ढाई साल के अकिता डॉग की कीमत करीबन साढ़े चार लाख रुपए है।
17 बार चैंपियन रह चुका है अकिता
डॉग के मालिक ने बताया कि अकिता नस्ल के डे ड्रीम ड्रयू अपने लाजवाब प्रदर्शन के दम पर अब तक 17 बार बेस्ट ऑफ ब्रीड इंडियन चैंपियन रह चुका है। इस डॉग ने अब तक पटियाला, लुधियाना, चंडीगढ़, अमृतसर, दिल्ली सहित साउथ में भी डॉग शो में प्रदर्शन किया है।