{"_id":"6889c65593c2e6522289c3be7b5ab388","slug":"omg-birth-of-10th-child-everybody-fours-saw-his-height-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG: 10वें बच्चे का जन्म, वजन-लंबाई देख सभी चौंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OMG: 10वें बच्चे का जन्म, वजन-लंबाई देख सभी चौंके
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Apr 2015 08:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सामान्य अस्पताल फतेहाबाद में जांडली खुर्द की महिला ने 10वें बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का वजन सवा पांच किलो है और उसकी लंबाई भी ज्यादा है। जिसे देखकर चिकित्सक भी हैरान हैं। शिशु को सांस की दिक्कत होने के कारण रेफर कर दिया गया। फिलहाल शिशु की हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
जांडली खुर्द की महिला मुकेश रानी को प्रसव पीड़ा होने पर सामान्य अस्पताल फतेहाबाद में लाया गया। जहां पर महिला ने सीजेरियन डिलीवरी से लड़के को जन्म दिया। जिसे सामान्य अस्पताल की नर्सरी में रखा गया।
विज्ञापन
जहां पर शिशु की तबीयत बिगड़ रही थी। जिसके बाद चिकित्सकों ने शिशु को रेफर कर दिया। जिसे टोहाना के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
मुकेश रानी ने जिस सवा पांच किलो के बच्चे को जन्म दिया है यह उसका 10 वां बच्चा है। मुकेश रानी के इससे पहले हुए 7 बच्चे अलग-अलग बीमारियों के कारण गुजर चुके हैं और दो लड़कियां है जो स्वस्थ बताई गई हैं।
विज्ञापन