{"_id":"df6235ce09b117ecd147d12ed3bcfbb7","slug":"omg-65-days-electricity-bill-18-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 लाख का बिजली बिल, इंजीनियर गया हिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 लाख का बिजली बिल, इंजीनियर गया हिल
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 05 Feb 2015 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
65 दिन में आ गया 18 लाख रुपये बिजली का बिल। सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है।
विज्ञापन
ऐसा ही एक बिल पंजाब स्टेट पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने सेक्टर-69 निवासी एक इंजीनियर के घर भेजा है। जिसे देखकर परिवार के पसीने छूट गए। उन्होंने इस संबंधी विभाग को लिखित ऑनलाइन शिकायत की है। साथ ही विभाग से इस चूक को तुरंत दूर करने की मांग की है।
बिल बारे में जानकारी देते हुए सेक्टर-69 निवासी जगमोहन सिंह ने बताया कि वह फेज-6 में मृदा एवं जल संरक्षण विभाग में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि जब वह बुधवार को घर पहुंचे तो बिजली विभाग द्वारा भेजे गए बिल को देखकर हैरान रह गए हैं। बिल 18 लाख 87 हजार 990 रुपये लिखा हुआ था।
विज्ञापन
उन्हें एक बार तो लगा शायद 18 हजार का बिल होगा, लेकिन जब उन्होंने दोबारा बिल को पढ़ा तो उस पर 18 लाख ही लिखे थे, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत विभाग को इसकी शिकायत की है। उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में उन्होंने दस हजार का बिल जमा करवाया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी उन्हें कई बार ऐसे ही बिल भेजे गए हैं। इसी चक्कर में बच्चों को टीवी व एसी तक चलाने से रोकते थे, लेकिन इस बार तो बिल ने सारी हदें तोड़ दी हैं। उन्होंने बताया कि जिन रीडिंग पर उन्हें बिल जारी किया गया है। इसका वह पहले भी भुगतान कर चुके हैं।