फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old students flourish on alumnae meat

एलुमनी मीट पर पुराने विद्यार्थियों का जलवा

Sat, 11 Jan 2020 09:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Old students flourish on alumnae meat
चंडीगढ़। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट सेक्टर- 10 में शनिवार को आयोजित एलुमनी मीट में पुराने छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर ऐसा रंग बिखेरा कि सभी मस्त हो गए। सबसे खास बात यह थी कि कॉलेज में पहली बार एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान जहां पुराने छात्र अपनी छटा बिखेर रहे थे, वहीं यहां पढ़ रहे विद्यार्थियों ने अपनी कला को मॉडल के तौर पर जब सामने रखा तो पुराने विद्यार्थियों का दिल बाग बाग हो गया। कुछ कलाएं ऐसी थीं जिनका जादू पुराने विद्यार्थियों पर छा गया। इन्हें सीखने के लिए पुराने विद्यार्थियों ने भी हामी भरी। एलुमनी मीट में करीब 225 पुराने विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने किया। उन्होंने कहा, कॉलेज की दिन सभी को याद होते हैं। यहां आने के बाद मुझे भी कॉलेज याद आ गया। उन्होंने कहा कि पुराने विद्यार्थी यहां बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। सभी देश-दुनिया में परचम लहरा रहे हैं। अब वह अपने जूनियर साथियों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा, कला अपनी जगह खुद बना लेती है। कला के कद्रदान हर कोई है। उन्होंने कहा, ऐसे आयोजन कॉलेज को समय समय पर कराना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य सचिन राणा ने कॉलेज की उपलब्धियों को सामने रखा। इस दौरान उप वन संरक्षक डॉ. अब्दुल कयूम ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने जहां गीत पेश किए वहीं, भंगड़े से विद्यार्थियों ने ऐसा समा बांधा कि हर कोई उनके रंग में रंग गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जहां पुराने दिन को नए अंदाज में मनाया, वहीं डांस की धूम से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed