फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old SIT broken now new SIT will Investigate minor rape case

अब नई एसआईटी करेगी चंडीगढ़ रेप मामले की जांच

Mon, 23 Dec 2013 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 Dec 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
Old SIT broken now new SIT will Investigate minor rape case

दुराचारी पुलिस गैंग की मदद करने के आरोपों से घिरी एसआईटी को गठन के तीसरे दिन ही बदल दिया।

विज्ञापन


पीड़िता के भाई के पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आईजी आरपी उपाध्याय ने सोमवार को एसआईटी को हेड कर रहे डीएसपी आशीष कपूर, सेक्टर-11 के थाना प्रभारी मलकीयत सिंह को इससे बाहर कर दिया गया है और जांच प्रभारी को भी बदल दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बलात्कारी पुलिस: जानिए अब तक की पूरी कहानी
विज्ञापन


साथ ही पुरानी एसआईटी के अफसरों पर लगे आरोपों की जांच एसएसपी ट्रैफिक को सौंप दी है। आईजी का कहना है कि अगर सीबीआई मामले की जांच करती है तो हम इसके लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुड्डा लाहौरा की 17 वर्षीय छात्रा से पुलिस के पांच कांस्टेबलों द्वारा दुराचार और छेड़छाड़ का मामला वीरवार को सामने आया था।

मामले के तूल पकड़ने पर शनिवार को आईजी ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया था। पीड़ित पक्ष ने यह आरोप लगाया था कि एसआईटी में उन्हीं लोगों को शामिल किया गया है, जो आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उसके बाद सोमवार को आईजी ने एसआईटी को बदल दिया।

समझौते के कोशिश करने वालों की जांच
पीड़िता के भाई की ओर से पुलिस वालों पर समझौता कराने के जो आरोप लगाए गए हैं आईजी ने उनकी जांच के आदेश दे दिए हैं।

एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी को मामले की जांच सौंपी गई है। साथ ही मामला दर्ज होने के बाद से ही जांच अधिकारी ऊषा रानी की भूमिका की जांच करने को भी कहा गया है।


एसआईटी के गठन से पहले की एक्शन टेकन रिपोर्ट भी मांगी गई है। एसएसपी ट्रैफिक से कहा गया है कि वह जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट दें। आईजी ने अलग से पत्र लिख कर भी पीड़िता के भाई को इसकी जानकारी दे दी है।

नई एसआईटी में ये हैं शामिल
डीएसपी कमला मीणा- एसआईटी हेड
डीएसपी स्वेता चौहान
इंस्पेक्टर हरजीत कौर- जांच अधिकारी
एसआई आरती गोयल (वुमन सेल)
एएसआई चंद्रमुखी (थाना-3)

पुरानी एसआईटी
डीएसपी सेंट्रल आशीष कपूर- एसआईटी हेड
डीएसपी कमला मीणा
सेक्टर-11 थाना प्रभारी मलकीयत सिंह
पीजीआई चौकी प्रभारी ऊषा रानी जांच अधिकारी

इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस के आईजी आरपी उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता के भाई ने जो आरोप लगाए हैं उन्हें देखते हुए एसआईटी को बदल दिया गया है। सभी आरोपों की जांच एसएसपी ट्रैफिक करेंगे। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed