फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old pension policy will not be restored in Haryana

हरियाणा सीएम का बड़ा एलान: पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं होगी, डेढ़ लाख कर्मचारियों को झटका

Mon, 21 Mar 2022 05:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Mar 2022 05:47 PM IST
सार

हरियाणा में पुरानी पेंशन नीति बहाल नहीं होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में यह एलान किया। उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम जारी रहेगी।

विज्ञापन
Old pension policy will not be restored in Haryana
हरियाणा विधानसभा - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा सरकार पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं करेगी। नई पेंशन योजना ही लागू रहेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट चर्चा पर जवाब देते हुए सोमवार को विधानसभा में इसका एलान किया। विपक्षी विधायकों की मुख्यमंत्री के साथ नोकझोंक भी हुई। एससी-बीसी वर्ग को नजरअंदाज करने के मुद्दे पर सदन में हंगामा हुआ। 

विज्ञापन


सरकार गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में अब आरटीई के तहत 25 फीसदी सीटों पर दाखिला दिलाएगी। पुरानी पेंशन योजना बहाल न करने से डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। 8 मार्च को पेश आम बजट में भी इसकी घोषणा नहीं की गई थी। कर्मचारियों को आस थी कि बजट चर्चा के जवाब में मुख्यमंत्री कोई राहत भरी घोषणा कर सकते हैं लेकिन मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि जिन राज्यों ने हाल में पुरानी पेंशन योजना दोबारा लागू ही है, उन्होंने लोकलुभावन निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों ने उस समय क्यों नई योजना लागू की थी। पुरानी पेंशन का लाभ लेने वाले अधिकतर कर्मचारी 2040 तक सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद नई योजना के लाभार्थी ही रहेंगे। प्रदेश सरकार अभी 14 फीसदी अंशदान नई योजना में दे रही है। कर्मचारियों का दस फीसदी ही जमा हो रहा है, वे भी 14 फीसदी हिस्सा जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में 22 जनवरी 2007 को कांग्रेस सरकार ने बैठक कर पुरानी पेंशन योजना को खत्म करने का फैसला लिया था। 2009 में कर्मचारियों पर नई योजना लागू की गई। वर्ष 2009 में यह योजना बहुत छोटे से शुरू हुई थी, उस वर्ष में 21 करोड़ रुपये एरियर और 12 करोड़ रुपये का नई योजना के तहत भुगतान किया गया।

पुरानी योजना अलग से चल रही थी। इस प्रकार पुरानी पेंशन स्कीम के तहत 2390 करोड़ रुपये दिए गए। आज पुरानी और नई योजना को मिलाकर लगभग 12 से 13000 करोड़ रुपये का बोझ उठा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 2003 में अटल सरकार ने नई पेंशन योजना लागू की थी। हमने भी उसे अपनाया। अब राजस्थान, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र लागू कर चुके हैं, यहां भी पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दो। जो निर्णय कर्मचारी हित में नहीं है, उसे बदला भी जा सकता है। 

25 हजार और अपात्रों पर पेंशन कटने की तलवार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 25 हजार और अपात्र पेंशन ले रहे हैं। इन्होंने सरकार को गुमराह कर अभी तक लाभ लिया है। जल्दी इनकी पेंशन को लेकर उचित निर्णय लेंगे। वृद्धावस्था पेंशन पात्रों को मिलती रहेगी। किसी पात्र व्यक्ति का हक रोका नहीं जाएगा, अपात्रों को सरकारी राशि हजम नहीं करने देंगे। पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पात्रों को जागरूक किया जाएगा। हमारा बजट कर्ज का नहीं फर्ज का है। बजट का पैसा न मेरा, न विपक्ष का है, यह जनता का है और उसी पर खर्च किया जाएगा।

एससी-बीसी पर भिड़े विधायक
मुख्यमंत्री के वक्तव्य के दौरान कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने एससी-बीसी की अनदेखी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही। बिजली मंत्री बीच में बोलने के लिए उठे तो कांग्रेस विधायकों शकुंतला खटक, जयबीर बाल्मिकी, बीएल सैनी व वरुण चौधरी ने शोरशराबा शुरू कर दिया। भाजपा विधायकों की ओर से भी पलटवार हुआ। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को आसन से खड़े होकर दोनों पक्षों को शांत कराया। सीएम मनोहर लाल व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बीच इस दौरान तर्क-वितर्क भी हुए।

तदर्थ समितियों की रिपोर्ट पर ये नई घोषणाएं कीं

  • हर विभाग के बजट उपयोग की मूल्यांकन प्रणाली बनाई जाएगी
  • विधायकों के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे
  • लेखा निदेशालय को मजबूत करेंगे
  • शगुन योजना का लाभ लेने के लिए जिस दिन लाभार्थी साक्ष्यों के साथ जन सहायक पोर्टल पर पंजीकरण कराएंगे, उसी दिन राशि मिलेगी
  • नए वित्त वर्ष में हर किसी को छत मुहैया कराने के लिए बढ़े कदम उठाएंगे
  • मॉडल संस्कृति स्कूलों में भी गरीब बच्चों की मुफ्त पढ़ाई होगी, एपीएल परिवारों के बच्चों की सामान्य फीस लगेगी
  • 1:30 शिक्षक-छात्र अनुपात लागू होगा, शिक्षकों के तबादले कोर्ट केस निपटने के बाद होंगे
  • दादरी में डाइट केंद्र खोला जाएगा, टीजीटी और पीजीटी की भर्ती जल्द
  • सभी स्कूलों में रूफ टॉप सोलर सिस्टम लगेंगे
  • निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों में ओएसडी लगाए, तैयार हो चुके कॉलेजों में स्थायी निदेशक लगेंगे
  • आयुष और ऐलोपैथी का संयुक्त विभाग किसी एक मेडिकल कॉलेज में बनाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed