{"_id":"5850fdef4f1c1ba06f64b0b5","slug":"old-man-stood-in-line-outside-bank-for-cash-but-died-due-to-heart-attack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी की लाइन ने ली एक और जान, बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी की लाइन ने ली एक और जान, बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Thu, 15 Dec 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
बैंक की लाइन में खड़े व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी ने एक और जान ले ली। अपनी पेंशन निकालने के लिए एसबीआई की लाइन में लगे 63 वर्षीय सतबीर सिंह की मौत हो गई। फिलहाल सतबीर सिंह की हार्ट अटैक से मौत मानी जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। जानकारी के अनुसार मूलत: सिंघवा निवासी सतबीर सिंह फिलहाल सूर्य नगर गली नंबर दो में रहते हैं।
मंगलवार को वह अपनी पेंशन से नकदी निकालने के लिए एसबीआई की मेन ब्रांच पहुंचे। सुबह करीब दस बजे सतबीर जाट कॉलेज के सामने एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर लगी लंबी लाइन में पहुंचे। करीब 11.30 बजे उन्हें अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। पास खड़े लोग उनके हाथ पैर मसलते हुए संभालने का प्रयास किया। तबीयत लगातार बिगड़ती देख लोग एक ऑटो रिक्शा में उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।
यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अर्बन एस्टेट चौकी प्रभारी पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि जींद के गांव छातर निवासी मनोज कुमार ने बयान देकर कहा है कि घटना से कुछ समय पहले उसकी फोन पर ससुर सतबीर सिंह से बात हुई थी। उन्होंने उसे बताया था कि वह पैसे निकलवाने के लिए बैंक में आया है।
विज्ञापन
लाइन में लगने वाला है। फोन पर इतनी बात हुई थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया है। विसरा को जांच के लिए अग्रोहा लैब भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

नहीं टूटी लाइन, दो घंटे बाद पता चला मौत का
बैंक की लाइन में खड़े व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत
सतबीर सिंह के बेहोश होकर गिरने के बाद भी बैंक के बाहर लगी लाइन नहीं टूटी। लोगों को करीब दो घंटे बाद पता लगा कि सतबीर की मौत हो चुकी है। सतबीर की मौत की जानकारी मिलने के बाद हंगामे की आशंका को देखते हुए एसबीआई के सामने पुलिस सुरक्षा को दोगुना कर दिया गया।
बंद थे तीनों एटीएम
स्टेट बैंक की मुख्य ब्रांच के पास तीन एटीएम हैं। पिछले तीन दिन से यह तीनों एटीएम बंद थे। मंगलवार को भी इन एटीएम में कैश नहीं डाला गया। एटीएम में कैश नहीं होने के कारण बैंक के बाहर लाइन दोगुनी थी। अगर एटीएम में कैश होता तो शायद लाइन आधी होती।
पत्नी, बेटी का रो-रोकर बुरा हाल
मोबाइल में फीड नंबरों के आधार पर इमरजेंसी से किसी ने फोन कर मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक की पत्नी कृष्णा, छोटी बेटी कविता व दामाद मनोज कुछ देर बाद सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंच गए।
बाद में मृतक का बड़ा दामाद पवन भी पहुंचा। जानकारी मिलते ही सूर्य नगर के काफी लोग वहां पहुंच गए। मृतक के दो बेटी और एक बेटा है। बेटा गुरुग्राम में जॉब करता है।

मीडियाकर्मी ने दिखाई मानवता
बैंक की लाइन में खड़े व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत
मीडियाकर्मी सुरेंद्र लाइनों में खडे़ लोगों की वीडियो बना रहे थे। लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने सतबीर को गिरते देखा तो कैमरा छोड़कर उन्होंने मानवता धर्म निभाया।
सतबीर को ऑटो में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय भगवान दास और सिविल लाइन थाना प्रभारी गौरव शर्मा व अन्य सिविल अस्पताल में पहुंचे।
सूर्यनगर निवासी रिटायर्ड कर्मचारी सतबीर सिंह मंगलवार सुबह एसबीआई मैन ब्रांच से कैश निकालने पहुंचे थे। वहां चक्कर खाकर गिर गए थे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।
- भगवानदास, डीएसपी, हेडक्वार्टर हिसार