फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old man beaten to death in Abohar of Punjab

Abohar News: पड़ोसियों ने वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला, भैंस चोरी का लगाया आरोप

Fri, 02 Sep 2022 04:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Sep 2022 04:56 PM IST
सार

राजू ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वे अपने पिता को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी विभोर शर्मा और थाना प्रभारी परमजीत सरकारी अस्पताल पहुंचे और बयान दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
Old man beaten to death in Abohar of Punjab
मृतक के बेटे राजू से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के अबोहर जिले के गांव राजांवाली में कुछ लोगों ने वृद्ध पड़ोसी पर भैंस चोरी का आरोप लगा लाठियों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विभोर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया। मृतक के बेटे के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव राजांवाली निवासी राजू ने बताया कि उसका 60 वर्षीय पिता जरनैल सिंह पुत्र बग्गा सिंह गुरुवार रात छत पर सोया था। देर रात करीब एक बजे उसकी बहन सुमो और पत्नी गगनदीप ने देखा कि पड़ोसी अपने घर में उसके पिता को लाठियों से पीट रहे हैं। इस पर उसकी पत्नी और बहन ने पड़ोसियों को रोकने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। 
विज्ञापन


उसने बताया कि पड़ोसियों ने उसके पिता के दोनों पैर तोड़ डाले और जब वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े तो पड़ोसियों ने ही थाना बहाववाला पुलिस को सूचना दी कि जरनैल सिंह उसके घर में भैंस चोरी करने की नीयत से घुस आया है। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उनके पिता को पड़ोसियों के चंगुल से छुड़वाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वे अपने पिता को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी विभोर शर्मा और थाना प्रभारी परमजीत सरकारी अस्पताल पहुंचे और बयान दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों को शीघ्र काबू कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed