{"_id":"681d11f4036b481e730931cb","slug":"old-age-and-disability-pension-is-not-being-received-for-many-months-chandigarh-news-c-16-pkl1091-703934-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कई महीनों से नहीं मिल रही बुढ़ापा और दिव्यांग पेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कई महीनों से नहीं मिल रही बुढ़ापा और दिव्यांग पेशन
विज्ञापन
मनीमाजरा। बुढ़ापा और विकलांग पेंशन योजना के तहत कई महीनों से पेंशन न मिलने के कारण हजारों वृद्ध और दिव्यांग नागरिक आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।
कई लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें पिछले 3-4 महीनों से पेंशन नहीं मिली है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। कुछ लोग तो इलाज तक नहीं करा पा रहे हैं। मनीमाजरा निवासी जमालुद्दीन अंसारी ने कहा कि हमारी पूरी उम्मीद इसी पेंशन पर टिकी थी, अब वह भी नहीं मिल रही।
न तो कोई जानकारी मिलती है और न ही कोई सुनवाई होती है। मनीमाजरा निवासी इमरान मंसूरी, वसीम मीर, आसिफ चौधरी और स्थानीय संगठनों ने सरकार से जल्द से जल्द पेंशन वितरण बहाल करने की मांग की है। वहीं इमरान मंसूरी का कहना कि उन्होंने इस बारे में स्थानीय अधिकारियों से पूछा भी है जिन्होंने तकनीकी कारणों का हवाला दिया। हालांकि अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संवाद