चंडीगढ़: सरकारी स्कूलों में 35 फीसदी ही विद्यार्थी पहुंच रहे, बाकी अब भी ऑनलाइन के भरोसे
अभी जिन विद्यार्थियों के घर में ऑनलाइन शिक्षा की सुविधाएं या माहौल नहीं है, सिर्फ वे ही स्कूल आ रहे हैं, क्योंकि पहले भी ऑनलाइन कक्षा के दौरान शिकायतें मिलती रहती थी कि किसी के पास डाटा नहीं है तो किसी के घर में स्मार्टफोन नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों के सातवीं से बारहवीं कक्षा तक कुल 35.50 प्रतिशत विद्यार्थी ही स्कूल पहुंच रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने अभी सातवीं से बारहवीं तक ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की हैं। शिक्षा विभाग ऑफलाइन कक्षाओं के साथ सेंट्रलाइज्ड तरीके से सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी आयोजित कर रहा है। इसमें विभाग ने अपने स्तर पर विषय विशेषज्ञों की टीम बनाई है, जो विद्यार्थियों के लिए लेक्चर रिकॉर्ड करते हैं।
शिक्षकों ने बताया कि विशेषज्ञों की ओर से रिकॉर्डेड लेक्चर को हर स्कूल के विद्यार्थियों के साथ बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया जाता है। जिससे अगर विद्यार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षा में उपस्थित न हो पाया हो तो वो बाद में बैठकर इसे देख सकता है। साथ ही शिक्षक ऑफलाइन कक्षाओं के साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी आयोजित कर रहे हैं, ताकि घर बैठे विद्यार्थी भी लेक्चर में उपस्थित रह सकें।
स्कूल प्रमुखों ने बताया कि अभी जिन विद्यार्थियों के घर में ऑनलाइन शिक्षा की सुविधाएं या माहौल नहीं है, सिर्फ वे ही स्कूल आ रहे हैं, क्योंकि पहले भी ऑनलाइन कक्षा के दौरान शिकायतें मिलती रहती थी कि किसी के पास डाटा नहीं है तो किसी के घर में स्मार्टफोन नहीं है।
इन कक्षाओं में आ रहे इतने विद्यार्थी (डाटा 25 अगस्त)
कक्षा कुल विद्यार्थी उपस्थित विद्यार्थी प्रतिशत
सात 13,024 3988 30.62
आठ 13,903 4544 32.68
नौ 14,272 6307 44.19
दस 13,589 6508 47.89
बारह 12,370 2493 20.15
सभी शिक्षकों को लगा कोरोना का टीका
शहर के स्कूलों में सभी शिक्षकों और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का कोरोना टीकाकरण हो चुका है। फिलहाल उन्ही कर्मचारियों का टीकाकरण रहता है, जो कोरोना महामारी से पीड़ित हुए थे। सभी स्कूलों के कर्मचारियों का टीकाकरण करवाने के लिए विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर स्कूलों में शिविर आयोजित किए थे। टीकाकरण के बाद ही चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाओं के लिए खोलने की अनुमति दी थी। -रूबिंदरजीत सिंह बराड़, शिक्षा निदेशक