{"_id":"620ab84b48c73b1cae581caa","slug":"offline-classes-will-start-in-colleges-as-soon-as-the-exams-are-over-chandigarh-news-pkl4420620166","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाएं खत्म होते ही कॉलेजों में शुरू हो जाएंगी ऑफलाइन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाएं खत्म होते ही कॉलेजों में शुरू हो जाएंगी ऑफलाइन कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के कॉलेज सेमेस्टर परीक्षा खत्म होते ही विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। सभी कॉलेजों में अभी सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन उच्च शिक्षा विभाग के ऑफलाइन कक्षाओं के आदेश के बाद कॉलेजों ने भी विद्यार्थियों की कक्षाओं का शेड्यूल बना लिया है। जिन कोर्स के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 21 फरवरी से पहले खत्म हो रही है। उनकी कक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही है, अन्य की मार्च के पहले हफ्ते में कक्षाएं शुरू होगी।
गवर्नमेंट बिजनेस कॉलेज-50 ने सोमवार को ऑफलाइन कक्षाओं को लेकर नोटिस जारी किया। इसके अनुसार स्नातक के सभी कोर्स की कक्षाएं 21 फरवरी और परास्नातक के सभी कोर्स की कक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होंगी। सभी कोर्स की कक्षाएं पूरी तरह से ऑफलाइन माध्यम में चलेंगी और ऑनलाइन माध्यम में किसी भी विषय की कक्षाएं नहीं लगेंगी। वहीं अन्य कॉलेज भी 21 फरवरी से कुछ कोर्स और कुछ कोर्स की कक्षाएं मार्च के पहले हफ्ते से ऑफलाइन माध्यम में शुरू कर रहे हैं। कॉलेजों ने पहले वर्ष वाले विद्यार्थियों को भी छात्रावास के लिए आवेदन करने के लिए सूचना भेजी है। बहुत से विद्यार्थियों ने छात्रावास में अपने कमरे बुक करवा लिए हैं, ताकि कक्षाएं शुरू होने पर उन्हें दिक्कत नहीं हो।
22 फरवरी और एक मार्च से कक्षाएं शुरू
जिस कोर्स की परीक्षाएं 21 फरवरी तक खत्म हो रही हैं। उनकी ऑफलाइन कक्षाएं 22 फरवरी से शुरू कर रहे हैं। इसमें बीबीए, बीसीए के कोर्स शामिल हैं। वहीं जिनकी परीक्षा 28 फरवरी तक चलेगी, उनकी कक्षाएं एक मार्च से शुरू करेंगे। इसमें बीए और कला वर्ग के परास्नातक के कुछ कोर्स शामिल हैं। छात्रावास के लिए पहले वर्ष के विद्यार्थियों ने भी आवेदन कर दिया है, क्योंकि कोचिंग आदि के लिए बाहरी विद्यार्थी शहर में ही रह रहे हैं। - डॉ. अजय शर्मा, प्राचार्य, एसडी कॉलेज-32
विज्ञापन
मार्च के पहले हफ्ते में शुरू करेंगे कक्षाएं
अकादमिक शेड्यूल को लेकर सोमवार को बैठक हुई थी। अभी फरवरी माह के अंत तक सभी विद्यार्थियों की सेमेस्टर परीक्षा खत्म होगी। इसलिए मार्च के पहले सप्ताह में सभी कक्षाओं के लिए एक साथ ही कॉलेज शुरू किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों की कक्षाएं पूरी तरह ऑफलाइन लगेंगी। पहले वर्ष के विद्यार्थियों को छात्रावास की फीस जमा करवाने के लिए संदेश भेजा है, जिससे उनका कमरा बुक हो जाए। परीक्षा के बाद विद्यार्थी छात्रावास में आ सकते हैं। -डॉ. निशा अग्रवाल, प्राचार्य, पीजीजीसीजी-42