चंडीगढ़: अफसर तय समय पर काम निपटाएं, गंदगी-जाम से भी छुटकारा दिलाएं
पर्यावरण पर समिति ने चंडीगढ़ में वायु गुणवत्ता में सुधार, वायु प्रदूषण को कम करने, चो की सुरक्षा, टर्शरी ट्रीटेड वॉटर, अपशिष्ट प्रबंधन के तहत की गई कार्रवाई पर भी प्रकाश डाला। प्रशासक ने कहा कि शहर के लिए पर्यावरण बेहद महत्वपूर्ण हैं। ग्रीन कवर को बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने शुक्रवार को यूटी गेस्ट हाउस में प्रशासकीय सलाहकार परिषद की स्थायी समितियों के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 20 से ज्यादा मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रमुख रूप से यातायात जाम और गंदगी का मुद्दा छाया रहा।
कूड़े के पहाड़ को हटाने में हो रही देरी पर प्रशासक ने अधिकारियों से पूछा तो ग्रीन दीवार बनाने का सुझाव दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी काम समय सीमा के भीतर होने चाहिए। वह हर तीन महीने में रिपोर्ट लेंगे। प्रशासक ने समिति और प्रशासन के अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट भी ली।
यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम बेचैन, सजा से पहले वकील करेंगे मुलाकात, सुनारिया जेल के आसपास बढ़ी सतर्कता
बैठक में सभी समितियों को 15 मिनट प्रेजेंटेशन और 15 मिनट उन पर चर्चा के लिए समय दिया। सबसे पहले सुबह 10 से 10.30 बजे तक पर्यावरण की स्थायी समिति को समय दिया गया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी आधारभूत संरचना, समाज कल्याण, कानून व्यवस्था, खेल, परिवहन, संस्कृति और पर्यावरण से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
इसमें ट्रैफिक जाम, साफ-सफाई की समस्या, डंपिंग ग्राउंड, कानून व्यवस्था अहम रहे। प्रशासक ने कहा कि इन बैठकों के जरिए शहर के विकास के तरीकों और बदलावों को लेकर राय व अच्छे सुझाव मिलते हैं।
उन्होंने सभी अधिकारियों व सदस्यों से अनुरोध किया कि परिषद में जो भी एजेंडा रहे, उस पर तत्परता व गंभीरता से काम किया जाए। नए इनोवेशन को शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, अर्बन प्लानिंग आदि के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना चाहिए, जिससे विकास की राह पर शहर आगे बढ़े।
उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर तक योजनाओं या लोगों की दी जा रही सेवाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। तभी हम अपने मिशन में सफल माने जाएंगे। प्रशासक ने सभी बढ़िया और अच्छे सुझावों का स्वागत किया और कहा कि निर्णय लेने के दौरान अधिकारी ध्यान रखेंगे कि इन पर गंभीरता से अमल किया जाए।
खेल पर स्थायी समिति
चंडीगढ़ की अपनी खेल नीति तैयार हो गई है। इस पर लोगों के सुझाव मांगे गए हैं। सेक्टर-17 के फुटबाल स्टेडियम में स्केट बोर्डिंग एवं बास्केटबॉल की सुविधा दी जा रही है। लेक क्लब पर स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग सुविधा है। कई नए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाए गए हैं।
शहरी बुनियादी ढांचे पर स्थायी समिति
इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक व दो में लीज से फ्री होल्ड, प्रापर्टी कनवर्जन के मुद्दे पर भी बातचीत हुई। बताया गया प्रशासन ने 13 अप्रैल को इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। 6 अगस्त और 16 सितंबर को प्रशासन की तरफ से रिमाइंडर भी भेजा गया है। आवासीय संपत्ती का व्यावसायिक इस्तेमाल पर अब तक 1018 नोटिस जारी किए हए हैं।
कानून व्यवस्था पर स्थायी समिति
हर पुलिस थाने में चाइल्ड प्रोटेक्शन अफसर मनोनीत करने के मुद्दे पर भी बात हुई। इसमें उन बच्चों के लिए एक काउंसलर, ड्रग एक्सपर्ट का होना लाजिमी हो, ताकि अपराधी प्रवृत्ति के बच्चों में सुधार लाया जा सके। ट्राइसिटी के लिए कॉमन पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित करने को लेकर भी विस्तार से बात हुई।
परिवहन पर स्थायी समिति
बैठक में प्रशासक को इलेक्ट्रिक बसों के बारे में जानकारी दी गई। चर्चा की गई कि कैसे शहर को आदमी की ओर से खींचे जाने वाले रिक्शा, जानवरों से खींचे जाने वाले रेहड़ों इत्यादि से मुक्त कराया जा रहा है। बताया गया कि ऑटो रिक्शा के लिए भी नए नियम निर्धारित किए जा रहे हैं। बैटरी से चलने वाले रिक्शा को बढ़ावा देने पर काम चल रहा है।