{"_id":"64bd92b61fa2c80a27006414","slug":"officers-and-employees-will-measure-if-toilets-are-found-dirty-anindita-chandigarh-news-c-16-pkl1043-196847-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय गंदे मिले तो अधिकारी-कर्मचारी नपेंगे : आनिंदिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय गंदे मिले तो अधिकारी-कर्मचारी नपेंगे : आनिंदिता
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने रविवार को शहर के आठ इलाकों का दौरा किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और विभिन्न शौचालयों में स्वच्छता की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए कि शौचालयों में दिन में तीन बार सफाई सुनिश्चित करें। अगर गंदगी पाई जाएगी तो अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। आनिंदिता मित्रा ने रोड बर्म, ओपन एरिया, बैक लेन और पार्कों में भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ पीसीएस गुरिंदर सिंह सोढ़ी और नगर निगम के मुख्य अभियंता एनपी शर्मा मौजूद रहे। सभी ने सेक्टर-4, 7, 27, 28, 51, 52, औद्योगिक क्षेत्र और रामदरबार का दौरा किया। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों में तैनात कर्मचारियों को प्रतिदिन कम से कम तीन बार सफाई करने का निर्देश दिया। संबंधित अधिकारियों को इसकी जांच करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि गंदगी के कारण कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। गंदा शौचालय न केवल बीमारियों को आमंत्रित करता है बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी असर डालता है और पर्यावरण को भी खराब करता है। इसके अलावा सड़क किनारे की सफाई और टूटे हुए कर्ब चैनलों की मरम्मत, पेड़ों की उचित छंटाई, खुले स्थानों पर बिखरे बागवानी कचरे और मबले को नियमित रूप से उठाने का भी निर्देश दिया।
कचरे को पॉलिथीन बैग के बजाय कम्पोस्टेबल बैग में रखें
मित्रा ने घरों में कचरे को अलग-अलग करने का भी निरीक्षण किया और कचरे को अलग-अलग रखने के लिए स्थानीय निवासियों की सराहना की। उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि वे कचरे को पॉलिथीन बैग में रखने की बजाय कम्पोस्टेबल बैग में रखें। इसके अलावा, उन्होंने शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए चंडीगढ़ के निवासियों से समर्थन और सहयोग का आग्रह किया।