फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Odd-even can be removed from markets, decision today

मार्केटों से हटाया जा सकता है ऑड-ईवन, फैसला आज

Tue, 30 Jun 2020 09:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Odd-even can be removed from markets, decision today
चंडीगढ़। शहर में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में आई कमी को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन लोगों को कुछ और रियायतें देने पर विचार कर रहा है। शहर की विभिन्न मार्केटों पर लगाए गए ऑड-ईवन फार्मूले को अब खत्म किया जा सकता है। वहीं, रात में कॉल सेंटर को खोलने की इजाजत दी जा सकती है। इसके अलावा बाइक और कार में बैठने की संख्या को भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को एडवाइजर मनोज परिदा ने चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक ली। इस दौरान शहरवासियों को दी जाने वाली रियायतों पर चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि शहर में कोरोना के सक्रिय मामले कम हैं। ऐसे में शहरवासियों पर जबरन प्रतिबंध लगाना ठीक नहीं है इसलिए शहर की सभी मोटर मार्केट, सेक्टर-46 की रेहड़ी मार्केट, सेक्टर-19 की सदर मार्केट, सेक्टर-19 के पालिका बाजार, सेक्टर-15 की पटेल मार्केट, सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट, सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट समेत वह सभी मार्केट जहां अभी ऑड-ईवन से दुकानें खोली जा रही हैं, उन्हें इससे छूट दी जा सकती है ताकि दुकान मालिक सातों दिन अपनी दुकान खोल सकें। वहीं, बाइक पर और कार में बैठने की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि इस पर फैसला बुधवार को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बारे में मनोज परिदा, एडवाइजर ने कहा कि आज मैंने चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ बैठक की है। लोगों को क्या रियायतें दी जा सकती हैं, इस पर चर्चा की है। बाजारों से ऑड-ईवन खत्म करने, बाइक-कार पर बैठने वालों की संख्या, अपनी मंडी को खोलने समेत कई बिंदुओं पर बात हुई है। बुधवार को प्रशासक के साथ बैठक है। वही आखिरी फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर लगे प्रतिबंध भी हटाए जा सकते हैं
अनलॉक 2.0 में पंजाब की तर्ज पर होटल आदि में शराब परोसने की मंजूरी मिल सकती है। शहर की सभी मार्केट और रेस्टोरेंट के खुलने के समय को भी सात 8 बजे से बढ़ाकर 9 बजे तक किया जा सकता है। सेक्टरों की अपनी मंडी को भी खोलने की मंजूरी दी जा सकती है। लांग रूट पर बंद की गई सीटीयू की बसों को फिर से चलाया जा सकता है। दरअसल कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीटीयू ने दो दिन लांग रूट पर बसें चलाने के बाद इस सर्विस को बंद कर दिया था। जारी आदेशों में कहा गया था कि बसें चलाने का फैसला अब 30 जून के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed