फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   oction of vip number in chandigarh RLA office

गाडि़यों के लिए वीआईपी नंबर चाहिए तो आज आएं यहां

Sat, 11 Jan 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Jan 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
oction of vip number in chandigarh RLA office

यूटी प्रशासन के रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से सीएच-01-एडब्लू सीरीज के वीआईपी नंबरों की खुली नीलामी शनिवार को सेक्टर-17 स्थित आरएलए कार्यालय में कराई जाएगी।

विज्ञापन


उम्मीद है कि इस बार भी 0001 नंबर के लिए ऊंची बोली लगेगी। शनिवार को इस सीरीज से पहले 100 वीआईपी नंबरों की नीलामी होगी और रविवार को 100 नंबरों के आगे के वीआईपी नंबरों की नीलामी होगी। नीलामी के कारण शनिवार को आरएलए कार्यालय बंद रहेगा।
विज्ञापन


इस बार आरएलए वीआईपी नंबरों के बिडर्स से सिर्फ कैश में ही रिजर्व प्राइस की राशि लेगा। इससे पहले तक लोगों से डिमांड ड्राफ्ट लिए जाते थे, लेकिन, इस बार डिमांड ड्राफ्ट नहीं लिए जाएंगे। जिस व्यक्ति को जो वीआईपी नंबर लेना होगा उसे उस नंबर के लिए रिजर्व प्राइस नीलामी से पहले जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही रेजीडेंस प्रूफ और नए वाहन की सेल लैटर भी जमा कराना होगा। नीलामी में हिस्सा लेने वाले जो आवेदक असफल रहते हैं उन्हें तुरंत रिजर्व प्राइस की राशि वापस कर दी जाएगी।


आरएलए के अधिकारियों के मुताबिक नीलामी से पहले सिर्फ कैश लेने का फैसला लोगों की सुविधा के लिए लिया गया है। डिमांड ड्राफ्ट बनवाने में लोगों को दिक्कत आती थी और बाद में असफल आवेदकों को ड्राफ्ट को दोबारा से कैश कराने में भी दिक्कत आती थी।

अक्तूबर में पहली बार हुई खुली नीलामी में कुछ लोगों ने रिजर्व प्राइस की आधी राशि कैश में दी थी और आधी राशि का डिमांड ड्राफ्ट दिया था।

आरएलए कशिश मित्तल ने कहा कि नीलामी के लिए सभी तैयारी पूरी हो गई है। हम उम्मीद करते हैं कि नीलामी में लोगों का अच्छा रिस्पांस मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed