फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Observers submit report, Congress district presidents to be appointed soon

Chandigarh News: पर्यवेक्षकों ने साैंपी रिपोर्ट, जल्द होगी कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

Thu, 23 Oct 2025 08:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Observers submit report, Congress district presidents to be appointed soon
-हर जिले से कई नेता जिलाध्यक्ष की दाैड़ में, पर्यवेक्षकों ने लिया सभी दावेदारों का फीडबैक
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति जल्द हो सकती है। हाईकमान इसकी घोषणा करेगा। इससे पहले सभी ब्लॉकों में प्रधानों को नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के मद्देनजर करीब दो माह से काम चल रहा है।
कांग्रेस के सूबे 28 संगठनात्मक जिले हैं। इन सभी जिलों में लंबे समय से जिलाध्यक्ष नहीं हैंं। साल 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इससे पहले कांग्रेस सूबे में संगठनात्मक नियुक्तियों का काम पूरा करना चाहती है ताकि मजबूत संगठन के साथ चुनाव लड़ा जा सके। पड़ोसी राज्य हरियाणा में संगठन की कमजोरी की वजह से साल 2024 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस अप्रत्याशित ढंग से हार गई थी मगर पंजाब में हाईकमान ऐसी गलती को दोहराने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में पिछले काफी दिनों कांग्रेस हाईकमान की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक (ऑर्ब्जवर) सभी जिलों में सक्रिय थे। हर जिले का एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था और जिलाध्यक्ष की दावेदारी के लिए प्रत्येक जिले से 6 से 10 नेताओं ने दावेदारी की थी। पर्यवेक्षकों ने इन सभी दावेदारों का दम आंका, उनके बारे में जिलों से फीडबैक जुटाया और अब इसकी रिपोर्ट हाईकमान को साैंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को नाराज नहीं करना चाहता
दरअसल ये दावेदार सूबे के विभिन्न वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थक है। इसलिए हाईकमान किसी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को नाराज न करते हुए संतुलित ढंग से जिलाध्यक्षों की सूची जारी करेगी। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इसी पर चर्चा करने के लिए पिछले दिनों पार्टी हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया था। सभी नेताओं से बातचीत के बाद सूची पर सहमति बन गई है जिसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article