फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Obesity, junk food and wrong exercise are increasing the problem of arthritis.

Chandigarh News: मोटापा, जंक फूड और गलत व्यायाम बढ़ा रहा गठिया की समस्या

Thu, 12 Oct 2023 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Obesity, junk food and wrong exercise are increasing the problem of arthritis.
चंडीगढ़। मोटापा, जंक फूड और गलत व्यायाम युवाओं में भी गठिया की समस्या बढ़ा रहा है। गठिया के 30 से 90 वर्ष तक के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। गठिया बीमारी की मरीजों में औसतन उम्र 50 से 65 वर्ष है। जैसे-जैसे इंसान में बुढ़ापा बढ़ता है, घुटनों में दिक्कत शुरू हो जाती है। भारत में जागरूकता की कमी के चलते लोग समय पर डॉक्टर को नहीं दिखाते हैं, जिससे अधिक ऑपरेशन हो रहे हैं। समय पर डॉक्टर से सलाह ली जाए तो गठिया को दवा से भी ठीक किया जा सकता है। यह बात मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल के गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. गगनदीप ने कही। डॉ. गगनदीप ने बताया कि आजकल हम साइकिल से बाइक और कार पर आ गए हैं। घर में काम करने के लिए पालथी मारकर बैठने के बजाय कुर्सी इत्यादि पर बैठने का प्रचलन अधिक है, जिसके कारण घुटनों की सामान्य दिनचर्या में होने वाले हल्के व्यायाम खत्म हो गए हैं। गठिया से बचाव के लिए स्ट्रैचिंग के साथ व्यायाम और साइक्लिंग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed