{"_id":"5f4e251e6350191a757e4711","slug":"nutrition-month-cleanliness-and-food-habits-awareness-campaign-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सितंबर से 30 दिन चलेगा पोषण माह, खान-पान और स्वच्छता का देंगे संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सितंबर से 30 दिन चलेगा पोषण माह, खान-पान और स्वच्छता का देंगे संदेश
Tue, 01 Sep 2020 04:13 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 01 Sep 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
आंगनवाड़ी केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह के तहत जिला, खंड व आंगनबाड़ी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत एक माह तक जिले में स्थापित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, किशोरियों व महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी जाएगी।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि एक सितंबर से आयोजित होने वाले पोषण माह के तहत किशोर लड़कियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान बच्चों की ऊंचाई, किशोर लड़कियों और गर्भवती माताओं का वजन की जांच की जाएगी।
अभियान के तहत गर्भवती माताओं व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य सलाह देने के लिए महिला संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। पोषण माह के तहत स्वच्छता, स्वस्थ आदतें, पोषण और स्वच्छता प्रचार गतिविधियों के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। आंगनवाड़ी वर्कर्स द्वारा शिशु देखभाल और परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अल्प पोषण, कम वजनी बच्चों के जन्म तथा किशोरी बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं तथा बच्चों में रक्त की कमी को दूर करना मुख्य रूप से शामिल है। एक माह तक चलने वाले विशेष पोषण माह की इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाकर साफ-सफाई तथा पोष्टिक आहार के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।