फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nursing officer of GMCH 32 accused of molestation, suspended

Chandigarh News: जीएमसीएच 32 के नर्सिंग अफसर पर छेड़खानी का आरोप, निलंबित

Sun, 29 Oct 2023 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Nursing officer of GMCH 32 accused of molestation, suspended
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 के नर्सिंग अफसर डबकेश कुमार को छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अस्पताल की महिला रेजिडेंट डॉक्टर की शिकायत पर गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को यह आदेश दिया गया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि निलंबन के दौरान नर्सिंग अफसर को मुख्यालय छोड़ने से पहले अनुमति लेनी होगी। वहीं, उसे हर बुधवार को अपने मुख्यालय में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर अस्पताल के नर्सिंग अफसरों में काफी रोष है। निलंबन का आदेश जारी होने के बाद वे एकजुट हो गए हैं। उनका कहना है कि डबकेश कुमार पर झूठा आरोप लगाकर फंसाया गया है क्योंकि उसने अस्पताल के नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर रहते हुए नर्सिंग अफसरों के पक्ष में काफी आवाज उठाई थी। वहीं, नर्सों के हक में उठाए गए कई मामले अब भी लंबित चल रहे हैं। नर्सिंग अफसरों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने मनमानी करते हुए शुक्रवार को दो नर्सिंग अफसरों को बर्खास्त भी किया है जबकि उन दोनों की नई तैनाती थी। उन्हें अस्पताल की कार्यप्रणाली के बारे में भी नहीं बताया गया। नर्सिंग अफसर अस्पताल प्रशासन के निशाने पर हैं, इसलिए किसी न किसी तरह से परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed