फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nurse's husband was locked in the room, including children themselves, had to call the police

नर्स के पति ने बच्चों समेत खुद को किया कमरे में बंद, बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 31 Jan 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Jan 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Nurse's husband was locked in the room, including children themselves, had to call the police
पीजीआई में सुविधा

पति पत्नी के झगड़े के चलते पीजीआई कैंपस में लगभग तीन घंटे तक ड्रामा चलता रहा। महिला नर्स जब ड्यूटी खत्म कर घर लौटी तो नाराज पति ने दो बच्चो समेत खुद को अंदर से लॉक कर लिया और दरवाजा खोलने से मना कर दिया।

विज्ञापन


जिसकेबाद घबरा कर नर्स ने 100 नंबर पर फोन कर दिया। घंटो की मानमुनव्वल के बाद पति ने कमरा खोला। बाद में दोनों में समझौता हो गया। 

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात करीब 1 बजे घटना की सूचना मिली की पीजीआई कैंपस के अंदर बने टॉइप-3 के घर में किसी ने बच्चों समेत खुद को अंदर से बंद कर लिया है।
विज्ञापन


फोन करने वाली  पीजीआई में कार्यरत एक महिला नर्स है और उसको ही पीजीआई में मकान मिला हुआ है। रात करीब 1 बजे महिला नर्स ड्यूटी करके लौटी तो उसके पति ने अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पीसीआर व फायर विभाग के कर्मी पहुंचे

Nurse's husband was locked in the room, including children themselves, had to call the police
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

दोनों के बीचे में आपसी विवाद चल रहा है। जिसके बाद महिला ने पति को घर से बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई लेकिन पति महिला को घर से बाहर जाने की बात पर अड़ा रहा। 

जिसके बाद महिला नर्स ने आरोप लगाया कि मकान उसके नाम अलॉट है तो उसके बच्चों को छोड़कर बाहर आ जाए। लेकिन जब उसने बाहर निकलने से मना कर दिया तो नर्स ने 100 नंबर फोन कर मामले की सूचना दे दी। 

सूचना पाकर पुलिस व दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार उक्त घर  से लेकर पुलिस पोस्ट तक 3 घंटे तक हंगामा मचा रहा।  देर रात करीब 4 बजे पति घर से निकलकर बाहर चला गया। 

जिसके बाद महिला नर्स ने पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का बयान दिया। जिसके बाद पुलिस ने भविष्य में इस तरह का बवाल ना करने की चेतावनी देते हुए मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed