{"_id":"7f819fce0e739d2ae3c656a3105c8c0b","slug":"nurse-commit-suicide-due-to-doctor-s-torture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग नर्स ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग नर्स ने कर ली खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Tue, 09 Feb 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल में डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग आकर निजी अस्पताल की एक नर्स ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। नर्स की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी डॉक्टर संजय पाठक और उसके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन परिजनों ने गिरफ्तारी होने तक शव उठाने से इनकार किया है।
विज्ञापन
सेक्टर-12 स्थित अस्पताल में कार्यरत नर्स 23 वर्षीय सोनिया शर्मा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पति सुरेंद्र का आरोप है कि डॉक्टर संजय पाठक व इसका भाई सोनिया को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
काम के दौरान परेशान करने के लिए अक्सर उस पर तंज कसते थे। इस बारे में वह घर पर कई बार बता चुकी थी। आरोपियों की लगातार दी जा रही प्रताड़ना से तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और इससे मौत हो गई।
डेढ़ साल से कार्यरत थी सोनिया
परिजनों ने बताया कि सोनिया अस्पताल में पिछले डेढ़ वर्ष से नर्स थी और उसे आरोपी डॉक्टर लगातार परेशान करता था। परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और डॉक्टर संजय पाठक व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया।
ऐसे में पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवाया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रतीक कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं। उधर, आरोपी डॉक्टर संजय पाठक ने उन पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है।