फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nuh has secured second position in delta ranking in list of 112 aspirational districts of Country

Haryana: हिंसा से चर्चा में आए नूंह के लिए अच्छी खबर, 112 आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान

Fri, 11 Aug 2023 12:15 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 12:15 AM IST
सार

आकांक्षी जिला कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा और कृषि और जल संसाधन आदि में बड़े पैमाने पर सुधार कर लोगों को इनका लाभ देना है। डेल्टा रैंकिंग तय करने के लिए पांच व्यापक पैरामीटर तय किए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य और पोषण क्षेत्र में अच्छे काम को 30 फीसदी अंक दिए जाते हैं। 

विज्ञापन
Nuh has secured second position in delta ranking in list of 112 aspirational districts of Country
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : ANI

विस्तार

हिंसा के चलते देश भर में चर्चा का विषय बनें हरियणा के नूंह जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई सहित कई विभागों में उत्कृष्ट कार्य हुआ है। जिसके आधार पर नूंह जिला देश के 112 आकांक्षी जिलों में डेल्टा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आया है। पूर्व में इन 112 जिलों में नूंह का 30वां स्थान था। जिसमें अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन


नीति आयोग द्वारा देशभर के 112 आकांक्षी जिलों की सूची बनाई गई थी, जिसमें लगभग 87 पैरामीटर तय किए थे। इनमें संस्थागत डिलीवरी, सिंचाई, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभागों के बहुत से काम शामिल किए गए हैं। इन सभी में सुधार करने की जरूरत थी। जिसमें नूंह जिला में अच्छा कार्य हुआ है। नूंह जिला पिछड़े जिलों की सूची से बाहर निकालने में भरपूर मेहनत कर रहा है। 
विज्ञापन


आकांक्षी जिला कार्यक्रम अपने नागरिकों के जीवन स्तर को बढ़ाने और ‘सबका साथ सबका विकास’ के दृष्टिकोण के तहत सभी के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करने के सरकार के प्रयास का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा और कृषि और जल संसाधन आदि में बड़े पैमाने पर सुधार कर लोगों को लाभ देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आकांक्षी जिलों के अन्य पैमानों में भी जिला की रैंकिंग को बेहतर हुई है। इनमें कृषि एवं जल संसाधन में जिला प्रथम स्थान पर रहा। इसका स्कोर 26.2 से बढ़कर 30.7 हुआ है। इसी प्रकार, स्वास्थ्य एवं पोषण में जिला की रैंकिंग दूसरे स्थान पर रही है, जिसका स्कोर 64.9 से बढ़कर 71.3 हुआ है। 


इसी प्रकार अन्य विभागों की रैंकिंग में भी निरंतर सुधार के चलते जिला दूसरे स्थान पर पहुंचा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस संबंध में पिछले दिनों अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए थे। नूंह के डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों के चलते नूंह दूसरे स्थान पर पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed