{"_id":"603f3feacc3b95530c24cd5c","slug":"nsui-workers-protested-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का हंगामा, धक्कामुक्की, पुलिस ने की पानी की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का हंगामा, धक्कामुक्की, पुलिस ने की पानी की बौछार
Wed, 03 Mar 2021 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते एनएसयूआई के सदस्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार दो या डिग्री वापस लो कार्यक्रम के तहत बुधवार को एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 35 के कांग्रेस भवन से रैली निकाली। रैली को सेक्टर 33 के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तक जाना था लेकिन उससे पहले पुलिस ने बैरिकेड लगाकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को रोक दिया।
विज्ञापन
इसके बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए। रोके जाने पर कार्यकर्ता वहीं पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना था कि पीएम मोदी ने देश की जनता को कहा था कि सरकार में आने के बाद हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे लेकिन हाल यह है कि देश में बेरोजगारी काफी बढ़ गई है। सरकार रोजगार नहीं दे रही है। इसलिए सरकार डिग्री वापस ले। महंगाई चरमसीमा पर पहुंच चुकी है। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन