फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NSUI protest outside VC office

एनएसयूआई ने वीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2020 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
NSUI protest outside VC office
चंडीगढ़। छात्रों की कई समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने पीयू में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के स्टूडेंट्स के पास इंटरनेट की पहुंच नहीं है। ऐसे में उन्हें पीयू के हॉस्टलों में आने की अनुमति दी जाए ताकि यहां वाई-फाई के जरिये वह ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। इस दौरान कई अन्य मांगें भी उठाई गईं।
विज्ञापन

एनएसयूआई के स्टेट प्रेसिडेंट रॉबी सिद्दू, पीयू अध्यक्ष निखिल नरमेटा आदि ने पीयू वीसी कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। पोस्टर पर अपनी मांग लिखकर अधिकारियों को बता रहे थे। इन्होंने बताया कि एडमिशन की प्रक्रिया के दौरान पहले सेमेस्टर के छात्रों से फीस नहीं ली जाए। क्योंकि छात्रों ने पहले फीस दी थी, उस फीस का सदुपयोग नहीं हो पाया है। अप्रैल, मई, जून में पढ़ाई नहीं हो पाई थी। इसलिए वह फीस इस सत्र में जोड़ी जाए। प्रयोगशालाओं का चार्ज भी छात्रों से नहीं लिया जाए। साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावी तरीके से करवाई जाए ताकि छात्रों को लाभ मिल सके। एकेडमिक कैलेंडर में पीयू मीट एग्जाम को लेकर गलती की गई है उसे ठीक करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed